Site icon Lahar Chakra

Tata Steel Bus Service: टाटा स्टील कर्मचारियों के लिए बड़ी सुविधा, बस सेवा शुरू, फील्ड मैकेनिकल मेंटेनेंस से हुई शुरुआत

Jamshedpur. टाटा स्टील कर्मचारियों के लिए आवागमन को आसान बनाने की दिशा में नई पहल की गई है। कंपनी कर्मचारियों के लिए बस सेवा शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार, यह सुविधा डीपीएसओ कार्यालय के पायलट प्रोजेक्ट के तहत शुरू की गई है। टाटा स्टील जमशेदपुर प्लांट में सुरक्षा को और पुख्ता करने तथा कर्मचारियों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए शटल बस सेवा की शुरुआत की गई है।

गुरुवार सुबह कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट (सेफ्टी, हेल्थ एंड सस्टेनेबिलिटी) राजीव मंगल और टाटा वर्कर्स यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इस नई बस सेवा का उद्घाटन किया। कंपनी प्रबंधन जमशेदपुर प्लांट के भीतर दोपहिया वाहनों के प्रवेश को चरणबद्ध तरीके से पूरी तरह बंद करने की योजना बना रहा है।

इसी पहल के तहत साकची स्थित फील्ड मैकेनिकल मेंटेनेंस के वर्क्स सर्विस ऑफिस (पुराना केरला समाजम मॉडल स्कूल) से बस सेवा शुरू की गई।

Exit mobile version