Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Tata Steel को चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद, MD नरेंद्रन को उम्मीद, कलिंगनगर और मेरामंडली संयंत्रों में परिचालन संबंधी चुनौतियों को किया स्वीकार
Headlines

Tata Steel को चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद, MD नरेंद्रन को उम्मीद, कलिंगनगर और मेरामंडली संयंत्रों में परिचालन संबंधी चुनौतियों को किया स्वीकार

News DeskBy News DeskNovember 17, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. टाटा स्टील के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक टी. वी. नरेंद्रन ने कहा है कि कंपनी को चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में पहली छमाही की तुलना में काफी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इस्पात की मांग मजबूत बनी हुई है और बाजार की परिस्थितियां अनुकूल हैं। इसके अलावा, वाहन और निर्माण जैसे प्रमुख ग्राहक क्षेत्रों में वृद्धि भी उत्साहजनक रही है, जिससे कंपनी को पहली छमाही में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिली।
नरेंद्रन ने कहा कि पश्चिम एशिया में संघर्ष का कंपनी पर प्रति तिमाही करीब 1,000 करोड़ रुपये और वैश्विक स्तर पर करीब 1,400 करोड़ रुपये का असर पड़ा है। उन्होंने यह बात अखिल भारतीय जनजातीय सम्मेलन ‘संवाद’ के उद्घाटन के मौके पर आयोजित कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से बातचीत में कही।

नरेंद्रन ने पहली छमाही के दौरान ओडिशा में कंपनी के कलिंगनगर और मेरामंडली संयंत्रों में परिचालन संबंधी चुनौतियों को स्वीकार किया, लेकिन भरोसा जताया कि दूसरी छमाही में उत्पादन तथा परिचालन में स्थिरता आएगी। विस्तार योजनाओं पर नरेंद्रन ने कहा कि टाटा स्टील ने नीलाचल इस्पात निगम लिमिटेड में 50 लाख टन की क्षमता वृद्धि की घोषणा की है। कंपनी लुधियाना स्थित अपनी इकाई की तर्ज पर दक्षिणी और पश्चिमी भारत में कबाड़ आधारित इस्पात संयंत्र स्थापित करने पर भी विचार कर रही है।

Tata Controversy: रतन टाटा ट्रस्ट के न्यासी जिमी टाटा का नोएल पर ‘पिछले दरवाजे से कब्जे’ का आरोप, चंद्रशेखरन को फिर से नियुक्त करने के फैसले का किया समर्थन

उन्होंने कहा कि जमशेदपुर संयंत्र में आगे विस्तार की गुंजाइश सीमित है। वहां कंपनी का ध्यान टिनप्लेट और कॉम्बीमिल्स जैसी डाउनस्ट्रीम इकाइयों तथा कार्बन उत्सर्जन घटाने के लिए हिसारना स्टीलमेकिंग और ईएएसवाईमेल्ट सहित नई प्रौद्योगिकियों को अपनाने पर होगा।
उन्होंने कहा, टाटा स्टील के पास विस्तार के लिए कलिंगनगर और नीलाचल में करीब 6,000 एकड़ जमीन है और कंपनी की कुल क्षमता बढ़ाकर चार करोड़ टन करने की योजना है। इस लक्ष्य को अगले कुछ वर्षों में हासिल करने के लिए कई परियोजनाओं पर काम पहले ही शुरू किया जा चुका है।’’

Jharkhand: रेलवे पटरियों के पास वकील मृत मिला, अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज

नरेंद्रन ने कहा कि दक्षिणी और पश्चिमी भारत में प्रस्तावित कबाड़ आधारित संयंत्रों के लिए करीब 100-150 एकड़ जमीन की जरूरत होगी। इन्हें एक से दो साल के भीतर स्थापित किया जा सकता है। आठ लाख टन क्षमता वाले एक संयंत्र पर करीब 3,000 करोड़ रुपये का निवेश होगा। उन्होंने कहा कि ऐसे संयंत्र लौह अयस्क आधारित इस्पात इकाइयों की तुलना में अधिक महंगे होते हैं, लेकिन इन्हें कबाड़ उत्पादन के स्रोतों के करीब स्थापित किया जा सकता है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Controversy: रतन टाटा ट्रस्ट के न्यासी जिमी टाटा का नोएल पर ‘पिछले दरवाजे से कब्जे’ का आरोप, चंद्रशेखरन को फिर से नियुक्त करने के फैसले का किया समर्थन

November 17, 2026

Jharkhand: रेलवे पटरियों के पास वकील मृत मिला, अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज

November 17, 2026

IDBI बैंक की हिस्सेदारी बिक्री के विरोध में कर्मचारी संगठनों की 3 दिसंबर को हड़ताल

November 17, 2026
Recent Post

Tata Controversy: रतन टाटा ट्रस्ट के न्यासी जिमी टाटा का नोएल पर ‘पिछले दरवाजे से कब्जे’ का आरोप, चंद्रशेखरन को फिर से नियुक्त करने के फैसले का किया समर्थन

November 17, 2026

Tata Steel को चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद, MD नरेंद्रन को उम्मीद, कलिंगनगर और मेरामंडली संयंत्रों में परिचालन संबंधी चुनौतियों को किया स्वीकार

November 17, 2026

Jharkhand: रेलवे पटरियों के पास वकील मृत मिला, अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज

November 17, 2026

IDBI बैंक की हिस्सेदारी बिक्री के विरोध में कर्मचारी संगठनों की 3 दिसंबर को हड़ताल

November 17, 2026

Jharkhand: पति ने अवैध संबंध के शक में पत्नी और उसकी प्रेमिका की कर दी हत्या, कमरे से दो शव मिले, आरोपी गिरफ्तार

November 17, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group