Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Tata Steel Foundation Initiative: टाटा स्टील और एयर इंडिया एक्सप्रेस की पहल, वंचित वर्ग के 150 बच्चों को हवाई यात्रा का अनुभव कराया
    Breaking News

    Tata Steel Foundation Initiative: टाटा स्टील और एयर इंडिया एक्सप्रेस की पहल, वंचित वर्ग के 150 बच्चों को हवाई यात्रा का अनुभव कराया

    News DeskBy News DeskDecember 24, 2025Updated:December 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पर एक प्रेरणादायी और सराहनीय पहल देखने को मिली, जब टाटा स्टील फाउंडेशन और एयर इंडिया एक्सप्रेस के संयुक्त प्रयास से वंचित वर्ग के बच्चों को हवाई यात्रा का अनुभव कराया गया. यह कार्यक्रम रांची हवाई अड्डा प्रबंधन के सहयोग और समन्वय से सफलतापूर्वक आयोजित किया गया. इस दौरान बच्चों के चेहरों पर साफ खुशी झलक रही थी.

    150 बच्चों को कराई गई हवाई यात्रा
    इस विशेष पहल के तहत कुल 150 बच्चों को लगभग 40 मिनट की हवाई यात्रा कराई गई. हवाई अड्डा पहुंचते ही विमानपत्तन निदेशक द्वारा सभी बच्चों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया. अधिकांश बच्चों के लिए यह जीवन का पहला अवसर था, जब उन्होंने न केवल विमान को नजदीक से देखा, बल्कि उसमें बैठकर आसमान में उड़ान भी भरी.

    Jamshedpur: डबल डाउन पब के पास हमले में घायल हिमांशु की मौत पर बिष्टुपुर में विरोध प्रदर्शन, पुलिस की गाड़ियों पर पथराव, एसपी की कार का शीशा तोड़ा

    उड़ान के दौरान बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था. खिड़की से नीचे झांकते हुए शहर को देखना, बादलों के बीच उड़ान का अनुभव और विमान के भीतर की गतिविधियों को समझना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा था.

    इस पहल का उद्देश्य केवल बच्चों को हवाई यात्रा कराना नहीं था, बल्कि उनकी सोच को व्यापक बनाना और उनमें आत्मविश्वास पैदा करना भी था. कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को विमानन क्षेत्र, पायलट, केबिन क्रू, ग्राउंड स्टाफ और एयरपोर्ट प्रबंधन जैसी विभिन्न भूमिकाओं की जानकारी दी गई, ताकि वे भविष्य में इन क्षेत्रों में करियर बनाने के लिए प्रेरित हो सकें.

    Jamshedpur: साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, मानगो क्षेत्र से चार शातिर अपराधी गिरफ्तार

    टाटा स्टील फाउंडेशन और एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रतिनिधियों ने भी इस पहल को सामाजिक जिम्मेदारी का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया. उन्होंने कहा कि बच्चों को नए अनुभव से जोड़ना, उनके भीतर छिपी संभावनाओं को पहचानने का अवसर देता है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Tata Steel Foundation Initiative: Tata Steel and Air India Express initiative to provide air travel experience to 150 underprivileged children Tata Steel Foundation Initiative: टाटा स्टील और एयर इंडिया एक्सप्रेस की पहल वंचित वर्ग के 150 बच्चों को हवाई यात्रा का अनुभव कराया
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: डबल डाउन पब के पास हमले में घायल हिमांशु की मौत पर बिष्टुपुर में विरोध प्रदर्शन, पुलिस की गाड़ियों पर पथराव, एसपी की कार का शीशा तोड़ा

    June 30, 2026

    Jamshedpur: साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, मानगो क्षेत्र से चार शातिर अपराधी गिरफ्तार

    June 30, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर के साकची स्थित शालीमार मार्केट में रंगदारी मांगने को लेकर चाकूबाजी, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

    June 30, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: डबल डाउन पब के पास हमले में घायल हिमांशु की मौत पर बिष्टुपुर में विरोध प्रदर्शन, पुलिस की गाड़ियों पर पथराव, एसपी की कार का शीशा तोड़ा

    June 30, 2026

    Jamshedpur: साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, मानगो क्षेत्र से चार शातिर अपराधी गिरफ्तार

    June 30, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर के साकची स्थित शालीमार मार्केट में रंगदारी मांगने को लेकर चाकूबाजी, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

    June 30, 2026

    CKP Railway: चक्रधरपुर और मनोहरपुर रेलवे स्टेशनों के बीच नक्सल प्रभावित रेलखंड में ड्रोन के माध्यम से विशेष निगरानी, यह है वजह?

    June 30, 2026

    Jamshedpur News: उपायुक्त राजीव रंजन ने CSR फंड के प्रभावी उपयोग पर दिया जोर, कंपनियों से एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट और कार्ययोजना

    June 29, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group