Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Tata Steel Grade Rivision: टाटा स्टील के ग्रेड रिवीजन के लिए टाटा वर्कर्स यूनियन की ओर से भेजा गया ‘Chartered Of Demand’, जानें क्या है मांग
Breaking News

Tata Steel Grade Rivision: टाटा स्टील के ग्रेड रिवीजन के लिए टाटा वर्कर्स यूनियन की ओर से भेजा गया ‘Chartered Of Demand’, जानें क्या है मांग

News DeskBy News DeskNovember 22, 2024Updated:November 22, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. टाटा स्टील के कर्मचारियों का एक जनवरी 2025 से लंबित होने वाले ग्रेड रिवीजन को लेकर अब वार्ता तेज हो जायेगी. गुरुवार को इसके लिए यूनियन की ओर से ग्रेड रिवीजन समझौते के लिए चार्टर्ड ऑफ डिमांड भेज दी गयी है. इस चार्टर्ड ऑफ डिमांड को यूनियन के महामंत्री सतीश सिंह के हस्ताक्षर से भेजा गया है. यह पहली बार हुआ है कि जब टाटा वर्कर्स यूनियन ने पहले इसे लेकर कमेटी मेंबरों से रायशुमारी की. फिर 11 पदाधिकारियों के साथ बैठक की.

अब मैनेजमेंट की ओर से चार्टर्ड ऑफ डिमांड भेजा जायेगा, जिसके बाद वार्ता शुरू होगी. गौरतलब है कि 31 दिसंबर 2024 तक ही वर्तमान वेज रिवीजन समझौता लागू है. इसके बाद एक जनवरी 2025 से नया वेतनमान लागू होना है, जिसके लिए वार्ता अब तेज होगी.
टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु ने कहा कि हम लोग चाहते हैं कि बेहतर वेज रिवीजन करें. इसके लिए सभी से राय ली गयी है. उसके अनुरूप चार्टर्ड ऑफ डिमांड भेजा गया है. टीम वर्क के साथ इसे लेकर बेहतर समझौता करेंगे.

Road Accident: दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, दो अन्य घायल

चार्टर आफ डिमांड में ये मुद्दे शामिल
50 प्रतिशत एमजीबी दिया जाये. कैंटीन सुविधा पर सब्सिडी के बदले भत्ता दिया जाये. समझौते की अवधि पांच वर्ष किया जाये. इंसेंटिव बोनस की राशि में वृद्धि की जाये.यूनिफार्म वेज स्ट्रक्चर के कारण कर्मचारियों की पदोन्नति के लिए बनी नयी व्यवस्था इएसबीएस को समाप्त किया जाये. कर्मचारियों का वर्किंग डे पांच दिन किया जाये.10 साल नौकरी करने वाले कर्मचारियों को विदेश की सैर करायी जाये.100 प्रतिशत डीए को बेसिक में मर्जर कर नया बेसिक बनाया जाये. पीएफ में कंपनी की हिस्सेदारी 20 प्रतिशत हो10. हाउस रेंट एलाउंस बेसिक-डीए का 40 प्रतिशत हो. एनएस का डीए प्रतिशत में किया जाये.

JIO 2030 के दशक की शुरुआत में 6जी सेवाएं शुरू करेगी, IPO 21 अक्टूबर को खुलेगा और 23 अक्टूबर को बंद होगा

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Road Accident: दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, दो अन्य घायल

October 16, 2026

JIO 2030 के दशक की शुरुआत में 6जी सेवाएं शुरू करेगी, IPO 21 अक्टूबर को खुलेगा और 23 अक्टूबर को बंद होगा

October 16, 2026

Election Commission ने बिहार, बंगाल समेत 17 राज्यों में SIR का दिया आदेश

October 16, 2026
Recent Post

Road Accident: दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, दो अन्य घायल

October 16, 2026

JIO 2030 के दशक की शुरुआत में 6जी सेवाएं शुरू करेगी, IPO 21 अक्टूबर को खुलेगा और 23 अक्टूबर को बंद होगा

October 16, 2026

Election Commission ने बिहार, बंगाल समेत 17 राज्यों में SIR का दिया आदेश

October 16, 2026

Tata Group Controversy: टाटा ट्रस्ट के तहत संचालित दो ट्रस्ट ने हलफनामा दाखिल कर कामकाज पर सवाल उठाने के मेहली मिस्त्री के अधिकार को दी चुनौती

October 16, 2026

Share Bazar: एक दिन की बंपर तेजी के बाद शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स, निफ्टी लुढ़का

October 16, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group