Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Jamshedpur»Tata Steel पर चीन से स्टील आयात का दबाव, लाभ कम होने से नौकरियां भी होंगी प्रभावित, Jamshedpur plant के स्थायी कर्मचारियों पर भी संकट
    Jamshedpur

    Tata Steel पर चीन से स्टील आयात का दबाव, लाभ कम होने से नौकरियां भी होंगी प्रभावित, Jamshedpur plant के स्थायी कर्मचारियों पर भी संकट

    News DeskBy News DeskFebruary 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. Tata Steel पर फिलहाल चीन से सस्ते स्टील आयात का दबाव है. प्रोडक्शन प्रभावित हुआ है. लाभ में कमी आयी है. तीसरे तिमाही के जारी आंकड़े सबकुछ बयां करते हैं. प्रबंधन कम मुनाफे को लेकर खर्च घटा रहा है. इसका असर कर्मचारियों पर भी हो रहा है. प्रबंधन का फोकस खर्च में कटौती है. इसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.

    Tata Steel के सीईओ सह एमडी टीवी नरेंद्रन ने भी पिछले दिनों एक कार्यक्रम में चीन से सस्ते स्टील आयात पर चिंता जतायी थी और सरकार से घरेलू उद्योगों को संरक्षण देने की मांग की थी. उन्होंने कहा था कि चीन की अनुचित प्रतिस्पर्धा से वैश्विक स्टील कंपनियां प्रभावित हो रही हैं . चीन के आक्रामक मूल्य निर्धारण से ग्लोबल स्टील प्लेयर्स लाभ कमाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, जबकि भारत में इस धातु की मांग और खपत बढ़ रही है. पिछले दो साल इस्पात उद्योग के लिए वैश्विक स्तर पर मुश्किलों भरे रहे हैं.

    इस्पात मार्जिन कम होने के साथ लाभ कमाने के लिए भी लगातार संघर्ष कर रही टाटा स्टील में खर्च की कटौती पर फोकस है. साथ ही, स्थायी नेचर के कर्मचारियों की संख्या कम करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. Tata Steel ने हाल ही में टिनप्लेट, तार कंपनी समेत कई कंपनियों का समायोजन किया है. ऐसा करने से कर्मचारियों और अधिकारियों की संख्या कम ऐसे में वहां के कर्मचारियों और अधिकारियों का बेहतर इस्तेमाल किया जा रहा है.

    Jamshedpur NEWS: हिमांशु सिंह हत्याकांड और बढ़ते अपराध के खिलाफ भाजपा का आक्रोश, सभी मंडलों में निकला मशाल जुलूस, 3 जुलाई के बंद को सफल बनाने की अपील

    इस वजह से कर्मचारियों की संख्या घटायी जा रही है. कंपनियों में इएसएस लाया जा चुका है. टिनप्लेट में भी इएसएस लाने की योजना है. इसके अलावा Tata Steel से जुड़ी सभी कंपनियों में संख्या घटाने की मुहिम चल रही है. फिलहाल टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में करीब 11,000 कर्मचारी हैं. इसे करीब 8500 तक पर लेकर जाने की योजना है. कम से कम 3000 कर्मचरियों को एक प्रक्रिया के तहत कम करने की योजना है.

    दरअसल, स्टील उद्योग में इन दिनों सुस्ती है. टाटा स्टील, जेएसडब्लू और आर्सेलर मित्तल जैसी बड़ी कंपनियों ने भी अपने उत्पादन में कटौती की है. स्टील के उत्पादन में लगी तमाम कंपनियां इस स्लोडाउन से उबरने का रास्ता तलाश रही हैं. चीन के सस्ते आयातित स्टील की वजह से स्टील कंपनियों की डिमांड घट गई है और मुनाफा लगातार गिरता जा रहा है.

    Seraikella -Kharsawan:  छह माह से मानदेय नहीं मिलने पर सहिया कर्मियों में नाराजगी, आंदोलन की चेतावनी

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    jobs will also be affected due to reduced profits permanent employees of Jamshedpur plant are also in trouble Tata Steel is under pressure due to import of steel from China
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS: हिमांशु सिंह हत्याकांड और बढ़ते अपराध के खिलाफ भाजपा का आक्रोश, सभी मंडलों में निकला मशाल जुलूस, 3 जुलाई के बंद को सफल बनाने की अपील

    July 2, 2026

    Seraikella -Kharsawan:  छह माह से मानदेय नहीं मिलने पर सहिया कर्मियों में नाराजगी, आंदोलन की चेतावनी

    July 2, 2026

    Jamshedpur NEWS: हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में सरयू राय के नेतृत्व में निकला विशाल मशाल जुलूस, 3 जुलाई के जमशेदपुर बंद का किया आह्वान

    July 2, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS: हिमांशु सिंह हत्याकांड और बढ़ते अपराध के खिलाफ भाजपा का आक्रोश, सभी मंडलों में निकला मशाल जुलूस, 3 जुलाई के बंद को सफल बनाने की अपील

    July 2, 2026

    Seraikella -Kharsawan:  छह माह से मानदेय नहीं मिलने पर सहिया कर्मियों में नाराजगी, आंदोलन की चेतावनी

    July 2, 2026

    Jamshedpur NEWS: हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में सरयू राय के नेतृत्व में निकला विशाल मशाल जुलूस, 3 जुलाई के जमशेदपुर बंद का किया आह्वान

    July 2, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  सरायकेला-खरसावां के नए एसपी मनोज स्वर्गियारी ने संभाली कमान, गुरुवार को किया आदित्यपुर थाना का निरीक्षण

    July 2, 2026

    Jamshedpur: परसुडीह में घर में दिनदहाड़े चोरी, गुलगुलिया गैंग ने वारदात को अंजाम दिया, सूचना देने के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस

    July 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group