Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur News: Tata Steel के कैंटीन में अफरा-तफरी का माहौल ! कैंटीन मैनेजिंग कमेटी के वाइस चेयरमैन ने अध्यक्ष से कैंटीन की सुविधाओं में सुधार करवाने का किया आग्रह 
Breaking News

Jamshedpur News: Tata Steel के कैंटीन में अफरा-तफरी का माहौल ! कैंटीन मैनेजिंग कमेटी के वाइस चेयरमैन ने अध्यक्ष से कैंटीन की सुविधाओं में सुधार करवाने का किया आग्रह 

News DeskBy News DeskOctober 24, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur:  टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में सेंट्रल कैंटीन में हो रही भीड़ एवं अन्य समस्याओं के संबंध में टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव सह सेंट्रल कैंटीन मैनेजिंग कमेटी के वाइस चेयरमैन नितेश राज ने टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी का ध्यान आकृष्ट करा कर,यथाशीघ्र सुधार  करवाने का आग्रह किया है.

इस संदर्भ में टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव सह सेंट्रल कैंटीन मैनेजिंग कमेटी के वाइस चेयरमैन नितेश राज ने टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी को अवगत कराया है कि विगत कुछ दिनों से टाटा स्टील जमशेदपुर के सेंट्रल कैंटीन में अत्यधिक भीड़ की शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही हैं, तमाम प्रयासों के बावजूद कैंटीन खुलने के प्रारंभिक समय में इस भीड़ को नियंत्रित नहीं किया जा सका है, जिसके कारण हमारे काफी कर्मचारी कैंटीन जाने से कतरा रहे हैं.

  टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव सह सेंट्रल कैंटीन मैनेजिंग कमेटी के वाइस चेयरमैन नितेश राज का कहना है कि पूर्व की व्यवस्था के अंतर्गत वेंडर एम्प्लाई और टाटा स्टील के कर्मचारी अलग-अलग कैंटीन में भोजन ग्रहण करते थे, जिससे दोनों वर्गों को सुगमता से भोजन प्राप्त होता था,पर विगत कुछ दिनों से अधिकारियों की सब्सिडी भी कैंटीन में बंद कर दी गई है, जिसके कारण अधिकारी वर्ग भी कैंटीन नहीं जा रहे हैं.

पिछले दिनों कई कर्मचारियों को टाटा स्टील के कैंटीन में भोजन तक प्राप्त नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण रहा है. इस संबंध में टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव सह सेंट्रल कैंटीन मैनेजिंग कमेटी के वाइस चेयरमैन नितेश राज का कहना है कि मैंने वाइस चेयरमैन होने के नाते इस नई व्यवस्था के लागू होने से दो दिन पूर्व ही टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी को व्यक्तिगत रूप से बात कर भविष्य में आने वाली समस्याओं अवगत कराया था कि इस व्यवस्था में गड़बड़ी है, जिसे ठीक किए बिना लागू करने से होने वाले दुष्परिणाम से उन्हें अवगत कराया था. जिसे गंभीरता से नहीं लिया गया और परिणाम स्वरूप पहली बार कैंटीन में अफरा-तफरी का माहौल बना.

इस संदर्भ में टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज ने कई बिंदुओं पर यथाशीघ्र कार्रवाई एवं सुधार करने का आग्रह टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी से किया है.

  सेंट्रल कैंटीन मैनेजिंग कमेटी के वाइस चेयरमैन नितेश राज ने टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी से टाटा स्टील स्टील के कैंटीन में अफरा-तफरी का माहौल पर लगाम लगाने हेतु गंभीरता पूर्वक समाधान निकलने का आग्रह किया है, यथाशीघ्र समाधान न निकाले जाने पर नितेश राज ने कहा कि उन्हें कैन्टीन कमेटी के जिम्मेवारी से मुक्त किया जाए.

 

Jamshedpur police: टेल्को में बनेगा स्मार्ट थाना भवन, 5.44 करोड़ रुपये का किया गया प्रावधान
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur police: टेल्को में बनेगा स्मार्ट थाना भवन, 5.44 करोड़ रुपये का किया गया प्रावधान

October 25, 2026

Jharkhand Police: ASI को खंभे से बांधकर पीटा, नशे में धुत होकर हंगामा करने का आरोप, 59 ग्रामीणों के खिलाफ FIR दर्ज

October 25, 2026

CKP Rail Division में शराब पीकर ड्यूटी करने वाले रेलकर्मियों की होगी जांच; पकड़े गए तो कार्रवाई, 6 नवंबर तक चलेगा स्पेशल

October 25, 2026
Recent Post

Jamshedpur police: टेल्को में बनेगा स्मार्ट थाना भवन, 5.44 करोड़ रुपये का किया गया प्रावधान

October 25, 2026

Jharkhand Police: ASI को खंभे से बांधकर पीटा, नशे में धुत होकर हंगामा करने का आरोप, 59 ग्रामीणों के खिलाफ FIR दर्ज

October 25, 2026

CKP Rail Division में शराब पीकर ड्यूटी करने वाले रेलकर्मियों की होगी जांच; पकड़े गए तो कार्रवाई, 6 नवंबर तक चलेगा स्पेशल

October 25, 2026

Ranchi Airport: आज से रांची एयरपोर्ट से बदल गया फ्लाइट शेड्यूल, मुंबई-भुवनेश्वर के लिए नई उड़ानें; हैदराबाद की कनेक्टिविटी भी बढ़ेगी

October 25, 2026

Jharkhand Crime: राजस्व उप निरीक्षक की उसके घर में हत्या, हमलावर DVR भी साथ ले गये

October 25, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group