Site icon Lahar Chakra

Tata Steel MD Online: टाटा स्टील के एमडी ऑनलाइन में नरेंद्रन ने कर्मचारियों के सवालों का दिये जवाब, कंपनी की उपलब्धियां बतायी, रतन टाटा की प्रतिमा लगाने की उठी मांग

Jamshedpur. टाटा स्टील के एमडी ऑनलाइन में सोमवार को टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन ने कई सवालों का जवाब दिये. उन्होंने कर्मचारियों को बताया कि इस साल टाटा स्टील मिनरल कनाडा ने रिकॉर्ड माइनिंग की है. आइबीएमडी का टाटा ड्यूरोको का स्लैग प्रोडक्ट रांची-कोलकाता हाईवे के प्रतिष्ठित निर्माण कार्य में सप्लाई हो रहा है. उन्होंने बताया कि वेस्ट बोकारो में टाटा स्टील ने 400 कर्मचारियों के लिए क्वार्टर्स का निर्माण शुरू किया है. उन्हें यह भी बताया कि टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) को आयुष्मान भारत डिजिटल हेल्थ अकाउंट में शामिल किया गया है. इसके बाद टाटा स्टील के विभिन्न लोकेशनों के कर्मचारियों ने सवाल पूछे.

इस दौरान कलिंगानगर के कर्मचारियों ने अपने ग्रोथ का मुद्दा उठाया और कहा कि ग्रोथ नहीं होने के कारण लोग कंपनी छोड़कर जा रहे है. कलिंगानगर की बबिता ने कहा कि कर्मचारियों के आश्रितों के लिए पीएमई (प्री-एम्प्लॉयमेंट मेडिकल) और डिपेंडेंट मेडिकल सुविधा शुरू की जाए. कलिंगानगर में 7 से 10 साल के अनुभवी कर्मचारियों को ग्रोथ नहीं मिल रहा है, जिससे कई कर्मचारी नौकरी छोड़कर जा रहे है. कलिंगानगर के ही नीरज कुमार ने कहा कि कलिंगानगर के कॉलोनी में 800 से अधिक कर्मचारी निवास करते है. लेकिन वहां सुविधायुक्त हेल्थ सेंटर नहीं है.

टाटा मेडिकल अस्पताल इमरजेंसी के हालात में जाना होता है. ऑक्सीजन प्लांट के कारण कॉलोनी के पास ध्वनि प्रदूषण का भी उन्होंने मुद्दा उठाया. चीफ पीपुल ऑफिसर (सीपीओ) अतरई सान्याल ने कहा कि अभी ग्रोथ पर काम कर रहे हैं. अब कलिंगानगर कर्मचारियों को अन्य लोकेशन की अन्य वेकेंसी में जाने की अनुमति दी जाएगी. एट्रिशन रेट (छोड़कर जाने वालों का दर) लगभग 8 प्रतिशत है. हाल ही में हमने वेतन कंपोनेंट भी बढ़ाया है. वाइस प्रेसिडेंट कलिंगानगर ऑपरेशन उत्तम सिंह ने कहा कि हम डिस्पेंसरी की प्लानिंग कर रहे हैं. अभी वैकल्पिक दिन डॉक्टर कॉलोनी के मेडिकल सेंटर पर आ रहे हैं.

एमडी टीवी नरेंद्रन ने उत्तम सिंह से कहा कि पता कीजिए कि लिंडे का प्लांट यूरोप में भी इतना ही शोर करता है या नहीं. अगर करता है तो ठीक, नहीं तो लिंडे से शोर कम करने का समाधान मांगें.

टिस्को ग्रोथ शॉप (टीजीएस) के कर्मचारी श्रीनिवास ने सवाल उठाया और कहा कि साकची एल टाउन गेट और कलिंगानगर प्लांट के गेट के सामने रतन टाटा की प्रतिमा लगनी चाहिए. टाटा स्टील के एकाउंट की ओर से स्टीलेनियम हॉल में इपीएस हायर पेंशन स्कीम को लेकर प्रेजेंटेशन देने की मांग की गयी. इसके अलावा यह भी कहा गया कि कांट्रैक्ट कर्मचारियों और ऑफिसर्स के लिए सब्सिडी में भेदभाव है. इस पर एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन ने कहा कि रतन टाटा की प्रतिमा के लिए जो सुझाव आए हैं, वे वाइस प्रेसिडेंट सुंदर रामम से कहेंगे कि मूल्यांकन करें और जरूरी कदम उठाएं.

Exit mobile version