Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Tata Steel: टाटा स्टील यूके को 32 लाख टन क्षमता वाली इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस परियोजना को 2029 तक मिलने लगेगी बिजली, MD टीवी नरेंद्रन ने जतायी उम्मीद
    Breaking News

    Tata Steel: टाटा स्टील यूके को 32 लाख टन क्षमता वाली इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस परियोजना को 2029 तक मिलने लगेगी बिजली, MD टीवी नरेंद्रन ने जतायी उम्मीद

    News DeskBy News DeskAugust 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. टाटा स्टील यूके की 32 लाख टन क्षमता वाली इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस (ईएएफ) परियोजना निर्धारित समय के अनुरूप आगे बढ़ रही है। हालांकि, संयंत्र के लिए आवश्यक बिजली आपूर्ति 2029 तक मिलने की उम्मीद है। कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) टी. वी. नरेंद्रन ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पोर्ट टैलबोट में 1.25 अरब पाउंड के निवेश से स्थापित की जा रही यह परियोजना पटरी पर है और 2028 तक तैयार हो जाएगी। हालांकि, बिजली आपूर्ति 2029 तक शुरू होने की उम्मीद है।

    नरेंद्रन ने ऑनलाइन बातचीत में ने कहा कि कंपनी बिजली आपूर्तिकर्ता नेशनल ग्रिड के साथ लगातार संपर्क में है, ताकि परियोजना को कुछ बिजली आपूर्ति पहले मिल सके। इससे संयंत्र के परीक्षण और अन्य प्रारंभिक प्रक्रियाएं समय पर पूरी की जा सकेंगी और बिजली ढांचे में होने वाली देरी का असर कम किया जा सकेगा।

    Devghar: श्रावणी मेले के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की सख्ती, 1,000 किलो से अधिक घटिया गुणवत्ता वाला खोआ जब्त

    उन्होंने बताया कि परियोजना स्थल पर अधिकांश ध्वस्तीकरण कार्य पूरा हो चुका है, जबकि उपकरणों की आपूर्ति भी बेहतर तरीके से चल रही है। इस परियोजना के लिए उच्च क्षमता वाली बिजली उपलब्ध होना बेहद महत्वपूर्ण है।

    NEET UG Counselling: नीट-यूजी काउंसलिंग चार अगस्त से शुरू होगी, आठ सितंबर से आरंभ होगा शैक्षणिक सत्र

    ब्रिटेन सरकार से 50 करोड़ पाउंड के सहयोग से विकसित की जा रही इस परियोजना का उद्देश्य पोर्ट टैलबोट संयंत्र से होने वाले कार्बन उत्सर्जन में लगभग 90 प्रतिशत की कमी लाना है, जिससे हर वर्ष करीब 50 लाख टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन घटेगा। उल्लेखनीय है कि टाटा स्टील ने मई, 2024 में बिजली प्रणाली संचालक (ईएसओ) के साथ ग्रिड कनेक्शन समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। इसके तहत नेशनल ग्रिड द्वारा बिजली पारेषण संयंत्र के लिए आवश्यक बिजली ढांचा बनाया जा रहा है। टाटा स्टील समूह देश के प्रमुख इस्पात उत्पादकों में से है। इसकी सालाना कच्चे इस्पात के उत्पादन की क्षमता 3.5 करोड़ टन है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    MD टीवी नरेंद्रन ने जतायी उम्मीद Tata Steel: MD TV Narendran expresses optimism that Tata Steel UK's electric arc furnace project—with a capacity of 3.2 million tonnes—will start receiving power by 2029. Tata Steel: टाटा स्टील यूके को 32 लाख टन क्षमता वाली इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस परियोजना को 2029 तक मिलने लगेगी बिजली
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Devghar: श्रावणी मेले के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की सख्ती, 1,000 किलो से अधिक घटिया गुणवत्ता वाला खोआ जब्त

    August 2, 2026

    NEET UG Counselling: नीट-यूजी काउंसलिंग चार अगस्त से शुरू होगी, आठ सितंबर से आरंभ होगा शैक्षणिक सत्र

    August 2, 2026

    Share Bazar: Sensex की शीर्ष 10 कंपनियों में से नौ का मार्केट कैप 2.51 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

    August 2, 2026
    Recent Post

    Devghar: श्रावणी मेले के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की सख्ती, 1,000 किलो से अधिक घटिया गुणवत्ता वाला खोआ जब्त

    August 2, 2026

    NEET UG Counselling: नीट-यूजी काउंसलिंग चार अगस्त से शुरू होगी, आठ सितंबर से आरंभ होगा शैक्षणिक सत्र

    August 2, 2026

    Tata Steel: टाटा स्टील यूके को 32 लाख टन क्षमता वाली इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस परियोजना को 2029 तक मिलने लगेगी बिजली, MD टीवी नरेंद्रन ने जतायी उम्मीद

    August 2, 2026

    Share Bazar: Sensex की शीर्ष 10 कंपनियों में से नौ का मार्केट कैप 2.51 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

    August 2, 2026

    Devghar Helicopter Service: चार अगस्त से बाबा बैद्यनाथ धाम के हवाई दर्शन के लिए शुरू होगी विशेष हेलीकॉप्टर सेवा

    August 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group