Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Tata Steel Mine: टाटा स्टील प्रबंधन वार्ता को तैयार नहीं, विजय- टू लौह अयस्क खदान में तीसरे दिन भी नाकेबंदी, ठप रहा उत्पादन, देखने पहुंचे बीडीओ, यूनियन का खान प्रबंधक पर गंभीर आरोप
    Headlines

    Tata Steel Mine: टाटा स्टील प्रबंधन वार्ता को तैयार नहीं, विजय- टू लौह अयस्क खदान में तीसरे दिन भी नाकेबंदी, ठप रहा उत्पादन, देखने पहुंचे बीडीओ, यूनियन का खान प्रबंधक पर गंभीर आरोप

    News DeskBy News DeskDecember 25, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Noamundi.. टाटा स्टील की विजय-टू लौह अयस्क खदान में 23 दिसंबर से शुरू झारखंड मजदूर यूनियन की आर्थिक नाकेबंदी 25 दिसंबर को तीसरे दिन भी जारी रही. खदान के मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालिन आर्थिक नाकेबंदी की है. खदान का उत्पादन व माल ढुलाई को पूरी तरह से ठप कर दिया है. इसके बावजूद टाटा स्टील प्रबंधन वार्ता को तैयार नहीं है. कंपनी प्रबंधन पूरी तरह तटस्थ नजर आ रहा है. अब सभी को चाईबासा के सहायक श्रमायुक्त द्वारा आहुत 27 दिसंबर की वार्ता का इंतजार है.

    इस आंदोलन के बीच 24 नोवामुंडी के प्रखंड विकास पदाधिकारी भी टाटा स्टील की विजय-टू खदान में पहुंचे और आंदोलनकारी मजदूरों की स्थिति की जानकारी ली. इस दौरान पुलिस के अधिकारी भी मौजूद थे. बीडीओ ने झारखंड मजदूर यूनियन के अध्यक्ष दिनबंधु पात्रो से बात कर आंदोलन को शांतिपूर्ण चलाने का आग्रह किया. उन्होंने मजदूरों से कहा कि हम आपकी समस्या को देखने आये हैं, लेकिन आपकी जो मांगे हैं, उसपर कोई आश्वासन नहीं दे सकते. आपकी मांगों व स्थिति की जानकारी सक्षम उच्च अधिकारियों को देने का कार्य करेंगे.

    यूनियन ने खान प्रबंधक पर गंभीर आरोप लगाये

    “आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ में बोली कांग्रेस, परिसीमन के जरिये आदिवासियों की सीट घटाने की साजिश में जुटी भाजपा व आरएसएस

    झारखंड मजदूर यूनियन के अध्यक्ष दिनबंधु पात्रों ने टाटा स्टील विजय-टू के खान प्रबंधक आशीष कुमार के खिलाफ गंभीर आरोप लगाये. उन्होंने कहा कि 24 दिसंबर को आशीष कुमार आंदोलन स्थल पर सुबह 09 बजे आये और आवेश में बात करने लगे. वह खदान के अंदर जाना चाहते थे, लेकिन मजदूरों ने उन्हें जाने से रोक दिया, क्योंकि वह अपनी हाजिरी बनाना चाहते थे. दिनबंधु ने कहा कि उन्हें हम मजदूरों की मांगों के समाधान पर बात करना चाहिए था, क्योंकि हम उनके खदान के मजदूर हैं. वह अपने कार्यालय में जाकर अकेले बैठ क्या करेंगे.

    हम मजदूर परिवार व बच्चों के साथ इस ठंड में दो दिनों से भूखे, प्यासे कैसे आंदोलनरत हैं, उन्हें हमारी समस्याओं पर बात करनी चाहिये थी, लेकिन वह माहौल खराब करने की कोशिश करने का कार्य किये. दिनबंधु पात्रों ने कहा कि हम कंपनी प्रबंधन को तमाम आवश्यक सेवा उपलब्ध कराने दे रहे हैं. जैसे कि खदान के डीजी के लिए डीजल, एम्बुलेंस, पेयजल व सुरक्षा गार्डों के लिये भोजन आदि, लेकिन कंपनी प्रबंधन ने मानवता की खातिर आंदोलन स्थल के लिये अपने डीजी से लाईट जलाने के लिए कनेक्शन तक नहीं दी है. उन्होंने कहा कि अभी हमारे मजदूर नेताओं में महासचिव दुलाल चाम्पिया, उपाध्यक्ष परमेश्वर बुरमा, मधु सिधु आदि दर्जनों मजदूर नेता यहां मौजूद हैं.

    Jamshedpur: गीतांजलि और आजाद हिन्द एक्सप्रेस अब घाटशिला रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी, शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में 4 सितंबर तक लगेंगे दो अतिरिक्त कोच

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BDO arrives to inspect blockade continues for third day in Vijay-2 iron ore mine production halted Tata Steel Mine: Tata Steel management not ready for talks union makes serious allegations against mine manager
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    “आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ में बोली कांग्रेस, परिसीमन के जरिये आदिवासियों की सीट घटाने की साजिश में जुटी भाजपा व आरएसएस

    August 31, 2026

    Jamshedpur: गीतांजलि और आजाद हिन्द एक्सप्रेस अब घाटशिला रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी, शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में 4 सितंबर तक लगेंगे दो अतिरिक्त कोच

    August 31, 2026

    Police Encounter: पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद तीन तस्कर गिरफ्तार, एक के पेट में गोली लगी

    August 31, 2026
    Recent Post

    “आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ में बोली कांग्रेस, परिसीमन के जरिये आदिवासियों की सीट घटाने की साजिश में जुटी भाजपा व आरएसएस

    August 31, 2026

    Jamshedpur: गीतांजलि और आजाद हिन्द एक्सप्रेस अब घाटशिला रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी, शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में 4 सितंबर तक लगेंगे दो अतिरिक्त कोच

    August 31, 2026

    Police Encounter: पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद तीन तस्कर गिरफ्तार, एक के पेट में गोली लगी

    August 31, 2026

    Jharkhand: डायन होने के शक में महिला पर खौलता हुआ पानी फेंकने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार

    August 31, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की ईवी बुकिंग तीन गुना तक बढ़ी, बाजार हिस्सेदारी बढ़ा रही कंपनी

    August 31, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group