Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Tata Steel की चालू वित्त वर्ष में 15,000 करोड़ रुपये निवेश की योजना, इसमें 11,000 करोड़ रुपये भारत में चल रही परियोजनाओं पर होगी खर्च
    Breaking News

    Tata Steel की चालू वित्त वर्ष में 15,000 करोड़ रुपये निवेश की योजना, इसमें 11,000 करोड़ रुपये भारत में चल रही परियोजनाओं पर होगी खर्च

    News DeskBy News DeskMay 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi.टाटा स्टील की चालू वित्त वर्ष में भारत, ब्रिटेन और नीदरलैंड में अपने परिचालन के लिए 15,000 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय की योजना है. कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी.टाटा स्टील के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन और कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य वित्त अधिकारी कौशिक चटर्जी ने कहा कि कुल राशि में से करीब 80 प्रतिशत भारत में चल रही परियोजनाओं पर खर्च की जाएगी.

    नरेंद्रन ने कहा, ‘वित्त वर्ष 2025-26 के लिए हम 15,000 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय की उम्मीद कर रहे हैं. चटर्जी ने इस बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि घरेलू परिचालन के लिए 11,000 करोड़ रुपये की योजना बनाई गई है, जबकि ब्रिटेन के लिए लगभग 1,900 करोड़ रुपये और शेष राशि नीदरलैंड के लिए निर्धारित है. टाटा स्टील का पूंजीगत व्यय चौथी तिमाही में 3,220 करोड़ रुपये और पूरे वित्त वर्ष 2024-25 में 15,671 करोड़ रुपये था.

    Tata Trust Dicision: टाटा ट्रस्ट चालू वित्त वर्ष में परोपकारी खर्च बढ़ाकर 2,000 करोड़ रुपये करेगा

    कंपनी को ब्रिटेन में पोर्ट टैलबोट में इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस (ईएएफ) परियोजना के लिए अनुमति मिल गई है और जुलाई, 2025 में इसपर काम शुरू हो जाएगा. टाटा स्टील के पास ब्रिटेन के साउथ वेल्स के पोर्ट टैलबोट में 30 लाख टन प्रति वर्ष की क्षमता वाली इकाई है. कार्बन उत्सर्जन को कम करने के अपने प्रयासों के तहत, कंपनी ब्लास्ट फर्नेस मार्ग से कम उत्सर्जन वाली इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस प्रक्रिया में बदलाव कर रही है, जिसमें स्थानीय रूप से उपलब्ध कबाड़ का उपयोग किया जाएगा.

    NH 33 रांची–टाटा National Highway 214.79 करोड़ रुपये से होगी चकाचक, भूमि पूजन कार्यक्रम 18 जून को

    नीदरलैंड में, टाटा स्टील के पास आईमोइडेन में एक स्टील विनिर्माण संयंत्र है. इस संयंत्र में वित्त वर्ष 2024-25 में अनुमानित 67.5 टन सालाना तरल इस्पात का उत्पादन हुआ.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    000 crore in the current financial year 000 crore will be spent on ongoing projects in India out of which Rs 11 Tata Steel plans to invest Rs 15
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Trust Dicision: टाटा ट्रस्ट चालू वित्त वर्ष में परोपकारी खर्च बढ़ाकर 2,000 करोड़ रुपये करेगा

    June 15, 2026

    NH 33 रांची–टाटा National Highway 214.79 करोड़ रुपये से होगी चकाचक, भूमि पूजन कार्यक्रम 18 जून को

    June 15, 2026

    Railway: ट्रेन में आग की अफवाह फैली, उतरते समय दूसरी ट्रेन से कटकर चार लोगों की मौत

    June 15, 2026
    Recent Post

    Tata Trust Dicision: टाटा ट्रस्ट चालू वित्त वर्ष में परोपकारी खर्च बढ़ाकर 2,000 करोड़ रुपये करेगा

    June 15, 2026

    NH 33 रांची–टाटा National Highway 214.79 करोड़ रुपये से होगी चकाचक, भूमि पूजन कार्यक्रम 18 जून को

    June 15, 2026

    Railway: ट्रेन में आग की अफवाह फैली, उतरते समय दूसरी ट्रेन से कटकर चार लोगों की मौत

    June 15, 2026

    Road Accident: ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटा, केबिन में फंसा चालक, सड़क पर बिखरी कोल्ड ड्रिंक लूटते रहे लोग

    June 15, 2026

    Jamshedpur: परसुडीह में घर से खेलने निकले तीन बच्चे लापता, परिवार परेशान, सभी की तलाश में जुटी पुलिस

    June 15, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group