Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Tata Steel Recruitment: टाटा स्टील ने निकाली बहाली, एक जून तक ऑनलाइन आवेदन का मौका, जानें क्या होगी योग्यता, कितनी मिलेगी सैलरी
    Breaking News

    Tata Steel Recruitment: टाटा स्टील ने निकाली बहाली, एक जून तक ऑनलाइन आवेदन का मौका, जानें क्या होगी योग्यता, कितनी मिलेगी सैलरी

    News DeskBy News DeskMay 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. टाटा स्टील ने डिप्लोमा इंजीनियरों के लिए लुधियाना प्रोजेक्ट्स में भर्ती की घोषणा की है। इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रानिक्स, इंस्ट्रूमेंटेशन, मैकेनिकल, प्रोडक्शन और मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा धारक युवा एक जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित इंजीनियरिंग विषय में तीन साल का फुल टाइम डिप्लोमा होना अनिवार्य है. आरडी टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर, जमशेदपुर और जेएन टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर, गोपालपुर और टाटा स्टील टेक्निकल इंस्टीट्यूट, बर्मामाइंस के डिप्लोमा धारक भी आवेदन करने के लिए पात्र हैं. कंपनी ने अनुभव और आयु सीमा भी निर्धारित की है. उम्मीदवारों के पास डिप्लोमा प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद स्टील मैन्युफैक्चरिंग प्लांट या इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस प्लांट में कम से कम तीन साल का कार्य अनुभव होना चाहिए.

    सामान्य वर्ग के आवेदक की उम्र सीमा 32 साल है (जन्म 1 मई 1993 तक) जबकि एससी, एसटी, ट्रांसजेंडर, पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों की उम्र सीमा 35 साल (जन्म 1 मई 1990 तक) तक है. लिखित परीक्षा, इंटरव्यू के बाद शारीरिक जांच के बाद बहाली होगी. चयनित उम्मीदवारों को लुधियाना में जूनियर इंजीनियर के रुप में बहाल किया जायेगा.जहां उन्हें 13 हजार 500 रुपये प्रति माह का मूल वेतन और 5 लाख 6 हजार का वार्षिक सीटीसी मिलेगा. आवेदन पूरे भारत से आमंत्रित किए गए हैं, लेकिन कंपनी ने स्पष्ट किया है कि पंजाब के उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी. आवेदन की अंतिम तिथि एक जून है। इसके बाद लिखित परीक्षा होगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार टाटा स्टील की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    how much salary will be given know what will be the qualification opportunity to apply online till June 1 Tata Steel Recruitment: Tata Steel has announced recruitment
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group