Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»National»Tata Steel के Shareholder का रहा बल्ले-बल्ले, चार प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज, पर RBI की ब्याज दर कटौती से भी नहीं सुधरा बाजार
    National

    Tata Steel के Shareholder का रहा बल्ले-बल्ले, चार प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज, पर RBI की ब्याज दर कटौती से भी नहीं सुधरा बाजार

    News DeskBy News DeskFebruary 7, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Mumbai.भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा रेपो दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती की घोषणा से स्थानीय शेयर बाजार निष्प्रभावी रहे और विदेशी कोषों की निकासी के बीच शुक्रवार को सेंसेक्स 198 अंक टूट गया. वहीं निफ्टी में 43 अंक का नुकसान रहा. बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 197.97 अंक यानी 0.25 प्रतिशत गिरकर 77,860.19 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 582.42 अंक गिरकर 77,475.74 अंक पर आ गया था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी भी 43.40 अंक यानी 0.18 प्रतिशत गिरकर 23,559.95 अंक पर आ गया. यह शेयर बाजार में गिरावट का लगातार तीसरा दिन रहा. इस तरह कारोबारी सप्ताह का समापन नकारात्मक दायरे में हुआ.

    सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से आईटीसी के शेयर में दो प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई. दरअसल, दिसंबर तिमाही के लिए कंपनी के एकीकृत शुद्ध लाभ में 7.27 प्रतिशत की गिरावट आने से निवेशकों की धारणा कमजोर हुई.

    इसके अलावा भारतीय स्टेट बैंक, अदाणी पोर्ट्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और पावरग्रिड के शेयर भी गिरावट के साथ बंद हुए. दूसरी तरफ, टाटा स्टील के शेयर में चार प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज की गई. भारती एयरटेल का शेयर भी कंपनी का शुद्ध लाभ पांच गुना बढ़ने के बाद करीब चार प्रतिशत की उछाल दर्ज करने में सफल रहा.

    JPSC Scam: झारखंड में सिविल सेवा अधिकारी बनने के लिए देनी पड़ती है ₹40 लाख रिश्वत,भाजपा नेता मरांडी का बड़ा आरोप

    इसके अलावा जोमैटो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट और टेक महिंद्रा के शेयर भी बढ़त के साथ बंद हुए. आरबीआई के नए गवर्नर संजय मल्होत्रा की अगुवाई में मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने पांच साल के बाद नीतिगत ब्याज दर में पहली कटौती करने का फैसला किया. रेपो दर में 0.25 प्रतिशत अंक की कटौती करके इसे 6.25 प्रतिशत कर दिया गया है. एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और जापान के निक्की में गिरावट रही जबकि चीन के शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग के हैंगसेंग में तेजी रही.

    शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को 3,549.95 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की. बीएसई सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 213.12 अंक गिरकर 78,058.16 अंक पर और एनएसई निफ्टी 92.95 अंक गिरकर 23,603.35 अंक पर बंद हुआ था.

    Jharkhand: शिकार के लिए इस्तेमाल की जाने वाली बंदूक की सफाई के दौरान अचानक चली गोली, एक बुजुर्ग की मौत

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    a rise of more than four percent was recorded but the market did not improve even after RBI's interest rate cut Tata Steel shareholders had a great time
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Sansad: सरकार पेपर लीक के खिलाफ विधेयक पेश करने की तैयारी में, विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की बैठक 12 बजे तक स्थगित, बिरला ने को दी कार्रवाई की चेतावनी

    July 27, 2026

    Share Market: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में जोरदार तेजी दर्ज, सेंसेक्स, निफ्टी में उछाल

    July 27, 2026

    Amit Shah: विद्यार्थी किसी भी पद से अधिक महत्वपूर्ण हैं, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले

    July 26, 2026
    Recent Post

    JPSC Scam: झारखंड में सिविल सेवा अधिकारी बनने के लिए देनी पड़ती है ₹40 लाख रिश्वत,भाजपा नेता मरांडी का बड़ा आरोप

    July 27, 2026

    Jharkhand: शिकार के लिए इस्तेमाल की जाने वाली बंदूक की सफाई के दौरान अचानक चली गोली, एक बुजुर्ग की मौत

    July 27, 2026

    Sravni Mela Devghar: ‘श्रावणी’ मेले के लिए एआई-आधारित ड्रोन, कैमरे और 11,500 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे

    July 27, 2026

    Sansad: सरकार पेपर लीक के खिलाफ विधेयक पेश करने की तैयारी में, विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की बैठक 12 बजे तक स्थगित, बिरला ने को दी कार्रवाई की चेतावनी

    July 27, 2026

    Share Market: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में जोरदार तेजी दर्ज, सेंसेक्स, निफ्टी में उछाल

    July 27, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group