Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Tata Steel: टाटा स्टील ने अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव, AI विभाग के चीफ को प्रमोशन का तोहफा, जानें किसे क्या दी गयी जिम्मेदारी?
    Breaking News

    Tata Steel: टाटा स्टील ने अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव, AI विभाग के चीफ को प्रमोशन का तोहफा, जानें किसे क्या दी गयी जिम्मेदारी?

    News DeskBy News DeskDecember 25, 2025Updated:December 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. टाटा स्टील अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव किया है. कंपनी के सीईओ व एमडी टीवी नरेंद्रन ने जमशेदपुर और कलिंगानगर प्लांट के हाट स्ट्रिप मिल के प्रमुखों की अदला-बदली कर दी है. इसके साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) विभाग के चीफ को बेहतरीन काम के लिए प्रमोशन का तोहफा दिया गया है. चीफ एआई ऑफिसर सौम्य बोस को इसी साल एक जुलाई को आइएल-3 लेवल में नियुक्त किया गया था. महज छह महीने के भीतर ही प्रबंधन ने उन पर भरोसा जताते हुए एक जनवरी से उन्हें आइएल-2 लेवल में प्रमोट कर दिया है. सौम्य बोस के लिए सबसे खास बात यह रहेगी कि वे एनीव्हेयर वर्क फ्रॉम होम मॉडल के तहत अपनी पसंद की किसी भी जगह से काम कर सकेंगे.

    कंपनी की दो महत्वपूर्ण इकाइयों जमशेदपुर वर्क्स और कलिंगानगर के संचालन में यह फेरबदल किया गया है. प्रबंधन ने हाट स्ट्रिप मिल के नेतृत्व में परिवर्तन का निर्णय लिया है जो 15 फरवरी से प्रभावी होगा. इस आदेश के तहत अब तक टाटा स्टील जमशेदपुर में चीफ हाट स्ट्रिप मिल की जिम्मेदारी संभाल रहे पीएसएस गणेश का तबादला कलिंगानगर कर दिया गया है. वे अब टाटा स्टील कलिंगानगर में इसी पद और इसी लेवल यानी आइएल-2 पर अपनी सेवाएं देंगे. नई व्यवस्था में गणेश जाजपुर से आपरेट करेंगे और वाइस प्रेसिडेंट ऑपरेशंस (कलिंगानगर) को रिपोर्ट करेंगे.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    दूसरी ओर कलिंगानगर में तैनात तुहिन चटर्जी की घर वापसी हुई है. तुहिन अभी तक कलिंगानगर में चीफ हाट स्ट्रिप मिल थे, लेकिन अब उन्हें वापस टाटा स्टील जमशेदपुर में चीफ हाट स्ट्रिप मिल बनाकर भेजा गया है.वे जमशेदपुर से ही अपना कार्यभार संभालेंगे और फ्लैट प्रोडक्ट के चीफ (मैन्युफैक्चरिंग) को रिपोर्ट करेंगे. इन दोनों अधिकारियों का पद और लेवल एक समान रखा गया है, केवल कार्यस्थल में बदलाव किया गया है.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    AI विभाग के चीफ को प्रमोशन का तोहफा and the AI ​​department chief has been given a promotion. Find out who has been given what responsibility. Tata Steel: Tata Steel has changed the work areas of its officers Tata Steel: टाटा स्टील ने अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group