Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»TATA STEEL : टाटा स्टील के कर्मचारियों के एलटीसी समझौते में हो सकती है देरी, जाने क्या है कारण ….
    Breaking News

    TATA STEEL : टाटा स्टील के कर्मचारियों के एलटीसी समझौते में हो सकती है देरी, जाने क्या है कारण ….

    News DeskBy News DeskJanuary 19, 2025Updated:January 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों का एलटीसी समझौता के भी लटकने के आसार हैं. टाटा वर्कर्स यूनियन ने इसके लिए बकायदा पत्र प्रबंधन को दिया लेकिन अब तक उस स्तर पर कोई पहल शुरु नहीं की गई है. उल्लेखनीय है कि टाटा स्टील के कर्मचारियों का एलटीसी समझौता एक जनवरी 2024 से लंबित है. कर्मचारियों को दो साल के खंड में एक बार एलटीसी (लीव ट्रेवल कंसेशन) का प्रावधान है. वर्तमान एलटीसी के लिए निर्धारित दो वर्षों के एक खंड का एक वर्ष बीतने को है, लेकिन अभी भी समझौते की कोई संभावना नहीं दिख रही है.

    सूत्रों का कहना है कि टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने एलटीसी पर वार्ता शुरु कर समझौता करने के लिए पत्र दिया है, लेकिन प्रबंधन की ओर से यूनियन को बुलावा नहीं आया है. कंपनी चीन की डंपिंग नीति के कारण चुनौतियों से निपटने की तैयारियों में जुटी है. इसे लेकर प्रबंधन ने पहले ही कई सुविधाओं में कटौती की घोषणा कर दी है. मैनपावर भी कम किया जा रहा है. मार्च 2026 तक ऐसे किसी समझौते से कंपनी परहेज कर सकती है जिससे कंपनी पर वित्तीय भार बढ़े.

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    इसलिए वर्तमान परिस्थितियेां में एलटीसी समझौता लटकने की आशंका यूनियन नेता भी जताने लगे हैं. यूनियन अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने मीडिया से कहा कि यूनियन ने इस मुद्दे पर वार्ता के लिए प्रबंधन को पत्र लिख चुकी है. यूनियन को प्रबंधन से वार्ता के लिए आमंत्रित करने का इंतजार है. यह माना जा रहा है कि चीन की चुनौतियों के चलते अभी प्रबंधन समझौता करने से बच रहा है, ताकि कंपनी पर अतिरिक्त खर्च का बोझ नहीं पड़ सके.
    प्रबंधन

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    TATA STEEL: There may be a delay in the LTC agreement of Tata Steel employees
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group