Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»TATA STEEL : टाटा स्टील की तीन खदानों को स्टार रेटिंग, पहली बार किसी खदान को मिली 7 स्टार रेटिंग
    Breaking News

    TATA STEEL : टाटा स्टील की तीन खदानों को स्टार रेटिंग, पहली बार किसी खदान को मिली 7 स्टार रेटिंग

    News DeskBy News DeskJuly 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर. टाटा स्टील की नोआमुंडी आयरन माइन, जोड़ा इस्ट आयरन माइन और खोंदबोंद आयरन एवं मैंगनीज माइन को भारत सरकार के खान मंत्रालय द्वारा प्रतिष्ठित स्टार रेटिंग पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. यह सम्मान जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित समारोह में दिया गया. नोआमुंडी आयरन माइन को इस बार 7-स्टार रेटिंग प्राप्त हुई है और यह देश की उन तीन चुनिंदा खदानों में शामिल हो गई है जिन्हें यह गौरव हासिल हुआ है.

    2016 में स्टार रेटिंग प्रणाली की शुरुआत के बाद यह पहली बार है जब किसी खदान को 7-स्टार रेटिंग दी गयी है. वहीं, जोड़ा इस्ट को लगातार चौथी बार 5-स्टार रेटिंग मिली है और खोंदबोंद माइन को पहली बार यह उपलब्धि प्राप्त हुई है. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे उपस्थित थे. नोआमुंडी की ओर से जीएम अतुल कुमार भटनागर और चीफ डी. विजयेंद्र, जोड़ा की ओर से चीफ राजेश कुमार और खोंदबोंद की ओर से जीवी सत्यनारायण और अवनीश कुमार ने पुरस्कार ग्रहण किया.

    CKP Rail Division के डिप्टी चीफ इंजीनियर चार लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार, हावड़ा स्टेशन पर CBI की कार्रवाई, और दो लोग भी धराए

    स्टार रेटिंग प्रणाली खनन की दक्षता, पर्यावरण सुरक्षा, सुरक्षा मानकों, स्थानीय समुदाय से भागीदारी और सतत विकास को ध्यान में रखकर दी जाती है. टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (रॉ मैटेरियल) संदीप कुमार ने कहा कि यह पुरस्कार कंपनी की नवाचारी और जिम्मेदार खनन नीति का प्रमाण है. उन्होंने कहा कि टाटा स्टील केवल खनिज संसाधनों का उपयोग ही नहीं करती, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और समुदाय विकास के लिए भी गंभीरता से कार्य करती है.

    Saraikela: JSSC भर्ती ठगी मामले में चौका पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पांचवां आरोपी चंदन कुमार रांची से गिरफ्तार

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    for the first time a mine got 7 star rating know which mine... tata steel news TATA STEEL: Three mines of Tata Steel got star rating जमशेदपुर न्यूज टाटा स्टील न्यूज
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    CKP Rail Division के डिप्टी चीफ इंजीनियर चार लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार, हावड़ा स्टेशन पर CBI की कार्रवाई, और दो लोग भी धराए

    July 26, 2026

    Saraikela: JSSC भर्ती ठगी मामले में चौका पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पांचवां आरोपी चंदन कुमार रांची से गिरफ्तार

    July 26, 2026

    Jamshedpur:टेल्को में नशेड़ी युवकों का खूनी तांडव, चापड़ और लोहे के पाइप से हमला, महिला समेत तीन घायल

    July 26, 2026
    Recent Post

    CKP Rail Division के डिप्टी चीफ इंजीनियर चार लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार, हावड़ा स्टेशन पर CBI की कार्रवाई, और दो लोग भी धराए

    July 26, 2026

    Saraikela: JSSC भर्ती ठगी मामले में चौका पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पांचवां आरोपी चंदन कुमार रांची से गिरफ्तार

    July 26, 2026

    Jamshedpur:टेल्को में नशेड़ी युवकों का खूनी तांडव, चापड़ और लोहे के पाइप से हमला, महिला समेत तीन घायल

    July 26, 2026

    Jharkhand: JMM ने प्रधान के इस्तीफे को बताया ‘बस शुरुआत’, Congress ने ‘छात्रों की जीत’ करार दिया, BJP ने जेपीएससी परीक्षाओं में गड़बड़ियों को लेकर CM हेमंत का इस्तीफा मांगा

    July 26, 2026

    Protest Called Off: प्रधान के इस्तीफा और जेपी नड्डा से वार्ता के बाद CJP ने विरोध-प्रदर्शन खत्म करने की घोषणा की, घर लौटने लगे छात्र

    July 26, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group