Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Tata Steel 2030 तक इस्पात बनाने की क्षमता चार करोड़ टन तक बढ़ायेगी, 10-15 साल में रीसाइक्लिंग से 1.5 करोड़ टन उत्पादन का लक्ष्य, MD नरेंद्रन ने जतायी उम्मीद
    Breaking News

    Tata Steel 2030 तक इस्पात बनाने की क्षमता चार करोड़ टन तक बढ़ायेगी, 10-15 साल में रीसाइक्लिंग से 1.5 करोड़ टन उत्पादन का लक्ष्य, MD नरेंद्रन ने जतायी उम्मीद

    News DeskBy News DeskJune 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. टाटा स्टील का लक्ष्य अगले 10-15 साल में पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) से 1-1.5 करोड़ टन का उत्पादन करने का है। कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) टीवी नरेंद्रन ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि कंपनी भारत और यूरोप में कम कार्बन उत्सर्जन के साथ इस्पात बनाने की प्रौद्योगिकी लागू कर रही है. टाटा स्टील ने वित्त वर्ष 2024-25 में भारत, ब्रिटेन, नीदरलैंड और थाइलैंड में फैली अपनी कुल 3.5 करोड़ टन क्षमता से 3.09 करोड़ टन इस्पात का उत्पादन किया.

    टाटा स्टील के लिए टिकाऊ व्यवहार के बारे में पूछने पर नरेंद्रन ने कहा, ”अगले 10-15 वर्षों में आप देखेंगे कि टाटा स्टील का 1-1.5 करोड़ टन उत्पादन पुनर्चक्रण से होगा. कंपनी का लक्ष्य भारत में 2030 तक अपनी इस्पात बनाने की क्षमता को चार करोड़ टन तक बढ़ाना है. टाटा स्टील ब्रिटेन के साउथ वेल्स में स्थित अपने 30 लाख टन सालाना (एमटीपीए) क्षमता वाले संयंत्र में ब्लास्ट फर्नेस स्टील बनाने से स्क्रैप-आधारित इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस (ईएएफ) बनाने की ओर आगे बढ़ रही है.

    Seraikela Kharsawan News :सरायकेला में पेसा नियमावली 2025 पर ग्लोबल पंचायत राउंड टेबल कॉन्क्लेव, ग्रामसभा को सशक्त बनाने पर जोर

    नरेंद्रन ने आगे कहा कि टाटा स्टील ने कुछ साल पहले दिल्ली के पास एक पुनर्चक्रण संयंत्र स्थापित किया है. लुधियाना में स्थापित की जा रही 7.5 लाख टन की पुनर्चक्रण आधारित इस्पात विनिर्माण इकाई चालू वित्त वर्ष के अंत तक तैयार हो जाएगी. उन्होंने कहा, ‘ब्रिटेन में हमने ब्लास्ट फर्नेस बंद कर दिए हैं और हम इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस बना रहे हैं.

    Railway Protection Force :’ऑपरेशन संरक्षा’ के तहत आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन में गैस सिलेंडर ले जा रहा यात्री गिरफ्तार

    नीदरलैंड में, हम ऐसे कदम उठाने के लिए वहां की सरकार के साथ बातचीत कर रहे हैं. इसलिए, 2035 तक हमारे पास यूरोप में कोई भी ब्लास्ट फर्नेस नहीं होगा. इसकी जगह कंपनी वैकल्पिक हरित प्रक्रिया से उत्पादन को बढ़ावा देगी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    MD Narendran hopes targets 1.5 crore tonnes from recycling in 10-15 years Tata Steel to increase steelmaking capacity to 4 crore tonnes by 2030
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :सरायकेला में पेसा नियमावली 2025 पर ग्लोबल पंचायत राउंड टेबल कॉन्क्लेव, ग्रामसभा को सशक्त बनाने पर जोर

    June 2, 2026

    Railway Protection Force :’ऑपरेशन संरक्षा’ के तहत आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन में गैस सिलेंडर ले जा रहा यात्री गिरफ्तार

    June 2, 2026

    Seraikela Kharsawan News :नीमडीह में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त

    June 2, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :सरायकेला में पेसा नियमावली 2025 पर ग्लोबल पंचायत राउंड टेबल कॉन्क्लेव, ग्रामसभा को सशक्त बनाने पर जोर

    June 2, 2026

    Railway Protection Force :’ऑपरेशन संरक्षा’ के तहत आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन में गैस सिलेंडर ले जा रहा यात्री गिरफ्तार

    June 2, 2026

    Seraikela Kharsawan News :नीमडीह में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त

    June 2, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :टाटानगर–बक्सर एक्सप्रेस में स्थायी रूप से बढ़ा एक अतिरिक्त कोच, यात्रियों को मिलेगी राहत

    June 2, 2026

    Jamshedpur News :दिल्ली में हीटवेव राहत अभियान में राष्ट्रपति सम्मानित रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार का हुआ सम्मान,गर्मी से जंग अभियान में विशेष सहभागिता

    June 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group