Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Tata Steel कलिंगनगर प्लांट की गैस से हाइड्रोजन बनाएगी, अमेरिकी कंपनी से साझेदारी
Headlines

Tata Steel कलिंगनगर प्लांट की गैस से हाइड्रोजन बनाएगी, अमेरिकी कंपनी से साझेदारी

News DeskBy News DeskNovember 19, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. इस्पात कंपनी टाटा स्टील ओडिशा के कलिंगनगर संयंत्र में उत्पादन के दौरान निकलने वाली गैस का इस्तेमाल कर हाइड्रोजन बनाने की परियोजना शुरू करेगी। कंपनी ने इसके लिए अमेरिका की यूटिलिटी ग्लोबल के साथ साझेदारी की है। टाटा स्टील ने कहा कि देश में इस तरह की यह पहली परियोजना होगी। दोनों कंपनियां प्रस्तावित परियोजना के लिए संयुक्त रूप से फ्रंट-एंड इंजीनियरिंग एवं डिजाइन (एफईईडी) अध्ययन करेंगी और फिर उसके आधार पर टाटा स्टील का निदेशक मंडल निवेश के बारे में अंतिम निर्णय (एफआईडी) लेगा।

प्रस्तावित संयंत्र की दैनिक उत्पादन क्षमता 10 टन हाइड्रोजन की होगी। इसमें यूटिलिटी ग्लोबल की एच2जेन प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया जाएगा। इस प्रौद्योगिकी के जरिये इस्पात उत्पादन प्रक्रिया के दौरान निकलने वाली गैस से उच्च शुद्धता वाला हाइड्रोजन तैयार किया जाएगा। टाटा स्टील के उपाध्यक्ष (प्रौद्योगिकी, शोध एवं विकास, नवीन सामग्री कारोबार) सुबोध पांडेय ने कहा, ‘‘इस्पात क्षेत्र में कार्बन उत्सर्जन घटाने वाली किसी भी तकनीक के लिए परिचालन वाले इस्पात संयंत्र की जटिलताओं और बड़े पैमाने पर काम करने में सक्षम होना जरूरी है। एच2जेन जैसी प्रौद्योगिकी मौजूदा बुनियादी ढांचे का इस्तेमाल करते हुए उत्सर्जन घटाने का अवसर देती है।’’

कानून सबके लिए समान’, दुष्कर्म के आरोपी कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर बोले CM हेमंत

यूटिलिटी ग्लोबल ने इस्पात संयंत्रों में उत्पन्न होने वाली कार्बन मोनोऑक्साइड की अधिकता वाली गैस से उच्च शुद्धता वाला हाइड्रोजन बनाने की एक विद्युत-रासायनिक प्रक्रिया विकसित की है। कनाडा में एक इस्पात संयंत्र में ब्लास्ट फर्नेस से निकलने वाली वास्तविक गैस का इस्तेमाल कर इस तकनीक का परीक्षण किया जा चुका है।
कंपनी ने कहा कि एफईईडी अध्ययन के बाद, निदेशक मंडल से निवेश की मंजूरी मिलने पर कलिंगनगर में हाइड्रोजन संयंत्र स्थापित कर उसका परिचालन शुरू किया जाएगा।

Jamshedpur: मानगो में नगर निगम की कचरा गाड़ी ने स्कूटी में मारी टक्कर, महिला गंभीर

यह पहल टाटा स्टील की कम कार्बन उत्सर्जन वाली इस्पात उत्पादन परियोजनाओं का हिस्सा है। कंपनी ने 2045 तक शुद्ध रूप से शून्य कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य रखा है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

कानून सबके लिए समान’, दुष्कर्म के आरोपी कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर बोले CM हेमंत

November 19, 2026

Jamshedpur: मानगो में नगर निगम की कचरा गाड़ी ने स्कूटी में मारी टक्कर, महिला गंभीर

November 19, 2026

Adityapur: आदित्यपुर हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पुरानी रंजिश में रची साजिश, वारदात का वीडियो भी बनाया, दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

November 19, 2026
Recent Post

कानून सबके लिए समान’, दुष्कर्म के आरोपी कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर बोले CM हेमंत

November 19, 2026

Jamshedpur: मानगो में नगर निगम की कचरा गाड़ी ने स्कूटी में मारी टक्कर, महिला गंभीर

November 19, 2026

Tata Steel कलिंगनगर प्लांट की गैस से हाइड्रोजन बनाएगी, अमेरिकी कंपनी से साझेदारी

November 19, 2026

Adityapur: आदित्यपुर हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पुरानी रंजिश में रची साजिश, वारदात का वीडियो भी बनाया, दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

November 19, 2026

Jharkhand: हेमंत सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाकर 63 प्रतिशत किया, सरायकेला-खरसावां में सड़क नेटवर्क परियोजनाओं को भी दी गई मंजूरी

November 19, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group