Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Tata Steel जुलाई से कम कार्बन EAF आधारित इस्पात बनाने वाली परियोजना का शुरू करेगी निर्माण
    Breaking News

    Tata Steel जुलाई से कम कार्बन EAF आधारित इस्पात बनाने वाली परियोजना का शुरू करेगी निर्माण

    News DeskBy News DeskJune 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    New Delhi. घरेलू कंपनी टाटा स्टील को उम्मीद है कि वह जुलाई 2025 से ब्रिटेन में अपनी कम कार्बन ईएएफ-आधारित इस्पात बनाने वाली परियोजना का निर्माण शुरू कर देगी और 2027 तक परिचालन शुरू कर देगी. कंपनी के शीर्ष अधिकारियों ने यह कहा है. टाटा स्टील के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) टी वी नरेंद्रन और कार्यकारी निदेशक (ईडी) और मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) कौशिक चटर्जी ने कंपनी की वित्त वर्ष 2024-25 की वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि कंपनी को पोर्ट टैलबोट में अपनी 1.5 अरब डॉलर की परियोजना के लिए आवश्यक मंजूरी मिल गई है. प्रबंधन ने कहा, अब हम वित्त वर्ष 2027-28 तक कार्बन उत्सर्जन रहित और अत्याधुनिक ईएएफ-आधारित इस्पात विनिर्माण की ओर बढ़ रहे हैं, जिसे ब्रिटेन सरकार के 50 करोड़ पाउंड के वित्तपोषण से समर्थन मिलेगा.
    उन्होंने कहा कि पोर्ट टैलबोट में ईएएफ (इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस) परियोजना के लिए योजना अनुमोदन प्राप्त हो गया है और निर्माण जुलाई 2025 में शुरू होने की उम्मीद है. ब्रिटेन में परिचालन बंद कर दिया गया है और कंपनी अपने भारत और नीदरलैंड परिचालन से अपने ग्राहकों को सेवा दे रही है. अधिकारी ने कहा, हम पोर्ट टैलबोट में भारी परिसंपत्तियों के माध्यम से इस्पात विनिर्माण से बाहर निकल गए हैं, और भारत, नीदरलैंड और अन्य बाहरी स्रोतों से आयातित सब्सट्रेट का उपयोग करते हुए डाउनस्ट्रीम मॉडल पर चले गए हैं.
    ब्रिटेन योजना पर आगे बोलते हुए, अधिकारियों ने कहा कि संरचनात्मक परिवर्तन के साथ-साथ लागत युक्तिकरण पर भी महत्वपूर्ण ध्यान दिया गया है क्योंकि कंपनी की योजना वित्त वर्ष 2024-25 में अपनी निश्चित लागत को 76.2 करोड़ पाउंड से घटाकर आने वाले वर्ष में 54 करोड़ पाउंड करने की है.
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Tata Steel to start construction of low-carbon EAF-based steelmaking project from July
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group