Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Tata Steel Transfer/Posting: टाटा स्टील ने नये साल से पहले अपने शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में किया व्यापक बदलाव, जानें किसे क्या मिली जिम्मेदारी
    Breaking News

    Tata Steel Transfer/Posting: टाटा स्टील ने नये साल से पहले अपने शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में किया व्यापक बदलाव, जानें किसे क्या मिली जिम्मेदारी

    News DeskBy News DeskDecember 30, 2025Updated:December 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. टाटा स्टील ने नए साल से पहले अपने शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में व्यापक बदलाव किए हैं। कंपनी संरचना को और मजबूत तथा प्रतिस्पर्धात्मक बनाने के उद्देश्य से कई महत्त्वपूर्ण पदों पर बदलाब किए गए हैं. कंपनी ने चीफ आर्गनाइजेशन डिजाइन एंड ट्रांसफार्मेशन का नया पद सृजित कर इसकी जिम्मेदारी वरिष्ठ अधिकारी मुकेश अग्रवाल को सौंपी है। वहीं, वेस्ट बोकारो में भी नेतृत्व परिवर्तन करते हुए आशुतोष कुमार पांडेय को प्रमोशन देकर अहम जिम्मेदारी दी गई है. टाटा स्टील के सीईओ व एमडी टीवी नरेंद्रन के हस्ताक्षर से जारी सर्कुलर के अनुसार, कंपनी के भीतर संरचना, डिजाइन और कार्यसंस्कृति को आधुनिक बनाने के लिए ये कदम उठाए गए हैं.

    अधिकारियों के ये तबादले और नई नियुक्तियां नए साल में एक जनवरी और एक फरवरी से प्रभावी होंगी. सबसे अहम बदलाव के तहत अब तक चीफ एचआरबीपी (टीएसजे, टीएसजी और एचएमसी) का दायित्व निभा रहे मुकेश अग्रवाल अब ‘चीफ आर्गनाइजेशन डिजाइन एंड ट्रांसफार्मेशन बनाए गए हैं.उनकी यह नियुक्ति 1 जनवरी से लागू होगी और वे जमशेदपुर से ही अपना कामकाज देखेंगे. नई भूमिका के साथ-साथ वे चीफ वेलनेस आफिसर की अपनी अतिरिक्त जिम्मेदारी भी पहले की तरह निभाते रहेंगे। जब तक उनके पुराने पद पर नए अधिकारी की नियुक्ति प्रभावी नहीं हो जाती, तब तक वे अंतरिम रूप से उस कार्य को भी देखते रहेंगे.

    मुकेश अग्रवाल की भूमिका बदलने के कारण एचआर विभाग में अधिकारियों की जिम्मेदारियों में एक श्रृंखला के तहत बदलाव किए गए हैं, जो 1 फरवरी 2026 से लागू होंगे. इसके तहत कलिंगानगर में तैनात चीफ एचआरबीपी यशवंत कुमार पांडेय को वापस जमशेदपुर बुलाया गया है. वे अब जमशेदपुर में मुकेश अग्रवाल की जगह लेंगे.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    वहीं यशवंत कुमार पांडेय के जमशेदपुर आने से खाली हुई कलिंगानगर की जगह को भरने के लिए टाटा स्टील मेरामंडली के चीफ एचआरबीपी अमिताभ चंद्र झा का तबादला कलिंगानगर किया गया है. इसी तरह अमिताभ चंद्र झा की जगह लेने के लिए एनआइएनएल में प्रतिनियुक्ति पर गए प्रशांत कुमार नंदा की वापसी हुई है. नंदा अब अंगुल से टाटा स्टील मेरामंडली के चीफ एचआरबीपी का पदभार संभालेंगे.

    कोयला और रा मैटेरियल डिवीजन में भी महत्वपूर्ण नेतृत्व परिवर्तन हुआ है. यहां चीफ कोल बेनीफिसिएशन के पद पर तैनात बोंदादा वेंकट सुधीर कुमार 27 वर्षों की शानदार सेवा के बाद 1 फरवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं. उनके स्थान पर आशुतोष कुमार पांडेय को पदोन्नति देते हुए चीफ कोल बेनीफिसिएशन बनाया गया है. आशुतोष अभी हेड (ओएंडएम) वाशरी-III की जिम्मेदारी निभा रहे थे। वे 1 जनवरी से चीफ-डेजिग्नेट के रूप में काम शुरू करेंगे और 1 फरवरी से सुधीर कुमार के रिटायर होने के बाद पूर्ण रूप से पदभार ग्रहण करेंगे.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    find out who got what responsibility Tata Steel Transfer/Posting: Tata Steel made major changes in the work areas of its top officials before the new year Tata Steel Transfer/Posting: टाटा स्टील ने नये साल से पहले अपने शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में किया व्यापक बदलाव
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group