Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Tata Steel UISL ने भुईंयाडीह के पटेल नगर और कदमा में की दो नये सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की शुरुआत
    Headlines

    Tata Steel UISL ने भुईंयाडीह के पटेल नगर और कदमा में की दो नये सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की शुरुआत

    News DeskBy News DeskSeptember 1, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. टाटा स्टील यूआइएसएल ने भुइयांडीह के पटेल नगर और कदमा जयप्रभा कॉम्प्लेक्स में दो सीवेज पंपिंग स्टेशनों का शनिवार को उद्घाटन किया. टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट कारपोरेट सर्विसेज सह टाटा स्टील यूआइएसएल के चेयरमैन चाणक्य चौधरी ने इसका उद्घाटन किया. पटेल नगर में 500 केएलडी और कदमा के जयप्रभा कॉम्प्लेक्स में 300 केएलडी की क्षमता के सीवेज पंपिंग स्टेशन शुरू किये गये. पटेल नगर एसपीएस 350 आवासीय और गैर आवासीय संपत्तियों की सेवा प्रदान करेगा.  जय प्रभा कॉम्प्लेक्स एसपीएस 160 संपत्तियों की सेवा प्रदान करेगा. ये दो सीवेज पंपिंग सिस्टम सेवा सीमा क्षेत्र को लगभग 60 फीसदी तक बढ़ा देंगे. साथ ही यह भी योजना है कि या तो गैर कमांड क्षेत्रों को केंद्रीकृत सीवेज उपचार प्रणाली से जोड़ा जाए या फिर सेवा क्षेत्र के लगभग 70 फीसदी भाग के लिए स्थानीय उपचार सुविधा (पैकेज सीवेज उपचार प्रणाली) उपलब्ध कराई जाए. शेष क्षेत्रों के लिए, आने वाले महीनों में मशीनीकृत सीवेज सफाई सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. इस अवसर पर टाटा स्टील कॉरपोरेट सेवाओं के प्रमुख प्रणय सिन्हा और टाटा स्टील यूआइएसएल के जल एवं अपशिष्ट जल सेवाओं के महाप्रबंधक संजीव कुमार झा के साथ-साथ टाटा स्टील यूआइएसएल की वरिष्ठ नेतृत्व टीम भी मौजूद थी.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Tata Steel UISL two new sewage treatment plants at Patel Nagar and Kadma in Bhuiyandih
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group