


Jamshedpur. Tata Steel Zoological Park में शेर, बाघ, तेंदुआ कांच से बने बाड़े (Glass View Enclosure) में रहेंगे. इससे लोगों को ये जानवर स्पष्ट दिखाई भी देंगे और इन जानवरों के साथ सेल्फी भी ले सकेंगे. कांच के बाड़े का निर्माण कार्य जारी है. Zoo में आने वाले पर्यटकों की यह शिकायत रहती थी कि उनको जानवर देखने को नहीं मिलता है, क्योंकि, बाड़े की रेलिंग काफी दूर रहती है. कांच का बाड़ा (ग्लास व्यू पिंजरा) बनने से लोग शेर, बाघ जैसे खतरनाक जानवरों के साथ सेल्फी ले सकेंगे. वहीं जानवरों को परेशान भी नहीं कर सकेंगे. अभी बाघ और शेर को उठाने के लिए लोग पत्थर मारने की कोशिश करते हैं.
शेर और बाघ को पास से गुजरते और दहाड़ते हुए पर्यटक अप्रैल महीने से देख और सुन सकेंगे. चंद इंच की दूरी से देखने के साथ पर्यटक सेल्फी भी ले सकेंगे. शेर और बाघ को नजदीक से देखने के लिए ग्लास व्यू एनक्लोजर (ग्लास व्यू पिंजरा) बनाया रहा है. जिसकी लागत लगभग 3 करोड़ रुपये है. टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क की ओर से दो जगहों पर ग्लास व्यू एनक्लोजर (ग्लास व्यू पिंजरा) बनाया जा रहा है. एक जगह शेर और दूसरे जगह दर्शक बाघ को नजदीक से देख सकेंगे.
ग्लास व्यू एनक्लोजर विशेष प्रकार का ग्लास विंग होता है. चिड़ियाघर घूमने आये लोगों की तरफ मोटे ग्लास की दीवार होगी.अभी चिड़ियाघर में बाड़े के बाहर कई मीटर दूर से वन्यजीवों को देखा जाता है. अप्रैल से चंद कदम की दूरी पर टहल रहे शेर, बाघ के साथ बगैर किसी डर के आप सेल्फी ले सकते हैं. छलांग लगाता हुआ शेर, बाघ आपकी तरफ लपके और जोर से दहाड़े यह दर्शकों को साफ दिखाई देगा. सेल्फी का यह मौका दर्शकों के लिए यादगार हो सकता है.



