Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Tata Tech on Budget: भविष्य के लिए कार्यबल तैयार करने को आम बजट में कौशल विकास का आवंटन बढ़ाने की जरूरत, टाटा टेक का सरकार से आग्रह
Breaking News

Tata Tech on Budget: भविष्य के लिए कार्यबल तैयार करने को आम बजट में कौशल विकास का आवंटन बढ़ाने की जरूरत, टाटा टेक का सरकार से आग्रह

News DeskBy News DeskJanuary 28, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. टाटा टेक्नोलॉजीज ने आम बजट से पहले सोमवार को कौशल विकास उपायों के लिए आवंटन बढ़ाने की अपील की, ताकि भविष्य की जरूरतों के अनुसार कार्यबल तैयार किया जा सके. टाटा टेक्नोलॉजीज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक वारेन हैरिस ने बयान में कहा कि 5,000 अरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था के मसौदे में दर्ज भारत के महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को हासिल करने के लिए बजट में नवाचार आधारित नीतियों, उभरती प्रौद्योगिकियों में निवेश और देश में उत्पादों के विकास को प्राथमिकता दी जानी चाहिए.

उन्होंने कहा कि स्मार्ट विनिर्माण, कृत्रिम मेधा (एआई), डिजिटल बदलाव और सॉफ्टवेयर-परिभाषित वाहनों (एसडीवी) जैसे प्रमुख वृद्धि के कारकों के लिए सरकारी समर्थन की आवश्यकता है. यह समर्थन अनुसंधान एवं विकास, कौशल विकास और बुनियादी ढांचे में निवेश के रूप में हो सकता है. हैरिस ने बजट से कंपनी की उम्मीदों के बारे में कहा, ‘‘हम उद्योग 4.0 के साथ जुड़ी कौशल विकास पहल के लिए आवंटन बढ़ाने की सिफारिश करते हैं, जिससे भविष्य के लिए तैयार कार्यबल का निर्माण हो सके जो एआई, आईओटी और साइबर सुरक्षा जैसी उन्नत प्रौद्योगिकी में उत्कृष्टता पाने में सक्षम हो.

JAMSHEDPUR NEWS: विजयादशमी पर जुगसलाई गौशाला में गौसेवा, भाजपा नेता सुधांशु ओझा ने गायों को खिलाए फल और चारा

उन्होंने कहा कि स्थिरता और हरित परिवहन पर भारत के ध्यान को इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) और स्वच्छ ऊर्जा समाधानों को अपनाने और विनिर्माण को प्रोत्साहित करने वाली नीतियों से फायदा मिल सकता है. हैरिस ने यह भी कहा कि सुव्यवस्थित जीएसटी मानदंड और ईवी कलपुर्जों, उच्च तकनीक विनिर्माण और सॉफ्टवेयर सेवाओं के लिए उन्नत पीएलआई योजनाएं वृद्धि को गति देंगी

JAMSHEDPUR NEWS: युवा रंगकर्मी प्रेम दीक्षित बने मानगो नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर, महापौर सुधा गुप्ता ने सौंपा नियुक्ति पत्र

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: विजयादशमी पर जुगसलाई गौशाला में गौसेवा, भाजपा नेता सुधांशु ओझा ने गायों को खिलाए फल और चारा

October 20, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: युवा रंगकर्मी प्रेम दीक्षित बने मानगो नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर, महापौर सुधा गुप्ता ने सौंपा नियुक्ति पत्र

October 20, 2026

RAILWAY NEWS: आजादी के बाद पहली बार रावघाट पहुंची ट्रेन, रायपुर के लिए नई रेल सेवा शुरू, किराया सिर्फ ₹55; छत्तीसगढ़ को मिली दो नई ब्रॉडगेज लाइनें

October 20, 2026
Recent Post

BOKARO NEWS: कसमार में सड़क निर्माण का जायजा लेने पहुंचे CM हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन संग सड़क किनारे दुकान में खाई पकौड़ी, पी चाय

October 20, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: हल्दीपोखर, हाता और जादूगोड़ा के संवेदनशील दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे ग्रामीण SP शुभम खंडेलवाल, सुरक्षा व्यवस्था की जांच

October 20, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group