Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Tata Tiscon के अधिकारी सरिया चोरी की जांच करने पहुंचे हजारीबाग, पर चोर गिरोह का साथ देती नजर आयी पुलिस, केस दर्ज करने से किया इनकार
    Crime

    Tata Tiscon के अधिकारी सरिया चोरी की जांच करने पहुंचे हजारीबाग, पर चोर गिरोह का साथ देती नजर आयी पुलिस, केस दर्ज करने से किया इनकार

    News DeskBy News DeskJanuary 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Hazaribag. हजारीबाग के पदमा ओपी क्षेत्र में ट्रेलर चालकों के सहयोग से सरिया चोरी की खबर मिलने के बाद गुरुवार को टाटा टिस्काॅन कंपनी के अधिकारी ने कुछ जगहों पर छापेमारी की. कंपनी के अधिकारी का आरोप है कि इस कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिस की ओर से कोई सहयोग नहीं मिला. न तो पुलिस ने चिह्नित स्थल से चोरी का सरिया बरामद किया और न ही आरोपियों के खिलाफ कोई मामला दर्ज किया. पुलिस का व्यवहार और कार्रवाई ऐसा था, मानो वह सरिया चोरी करनेवालों को मदद पहुंचाने का प्रयास कर रही हो. कंपनी के अधिकारी ने कहा कि वे पूरे मामले की रिपोर्ट अपनी कंपनी के मुख्य प्रबंधक को देंगे. साथ ही रांची में पुलिस के उच्च अधिकारियों से दोषियों पर कार्रवाई की मांग करेंगे.

    टाटा टिस्कॉन कंपनी के सीनियर मैनेजर ने बताया कि वे गुरुवार को अपनी टीम के साथ दाऊजी नगर के पास फोरलेन सड़क के किनारे चिह्नित स्थान पर पहुंचे. उनके साथ उनके साथ पदमा ओपी की पुलिस भी मौजूद थी. यहां दो ताला बंद कमरे मिले. खिड़की से देखने पर कमरों में कंपनी का सरिया रखा हुआ मिला. बाहर टाटा टिस्काॅन कंपनी का आउटर पैकेजिंग भी बरामद किया गया. जंगल में जहां ट्रेलर रोक कर सरिया की चोरी की जाती है, वहां गाड़ियाें के टायर के निशान और कई अन्य प्रमाण मिले, लेकिन मौके पर मौजूद पदमा पुलिस ने कोई सहयोग नहीं किया.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    पुलिस ने कमरे में रखा सरिया जब्त करने और चोरी करनेवालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने से भी इनकार कर दिया. कंपनी की टीम ने मामला दर्ज करने के लिए पदमा ओपी प्रभारी को आवेदन देना चाहा, लेकिन उन्होंने आवेदन लेने से मना कर दिया. कंपनी की टीम को करमटांड स्थित एक होटल के पास भी सरिया चोरी की सूचना मिली थी. टीम ने जब पुलिस से वहां छापामारी करने का आग्रह किया, तो पुलिस पदाधिकारी ‘बाद में आयेंगे’ कह कर चलते बने.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    but the police was seen supporting the thieves' gang and refused to register a case. Tata Tiscon officials reached Hazaribagh to investigate the theft of iron rods
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group