Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Tata Trust Board of Directors Meeting: आपसी खींचतान के बीच टाटा ट्रस्ट के निदेशक मंडल की बैठक संपन्न, नहीं उठा विवादास्पद मुद्दा
Breaking News

Tata Trust Board of Directors Meeting: आपसी खींचतान के बीच टाटा ट्रस्ट के निदेशक मंडल की बैठक संपन्न, नहीं उठा विवादास्पद मुद्दा

News DeskBy News DeskOctober 11, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. टाटा समूह की कंपनियों का नियंत्रण करने वाले टाटा ट्रस्ट के विभिन्न ट्रस्टी के बीच जारी खींचतान के बीच शुक्रवार को ट्रस्ट के निदेशक मंडल की बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में ट्रस्ट से संबंधित रोजमर्रा के मुद्दों पर चर्चा की गई और किसी भी विवादास्पद विषय को नहीं उठाया गया. एक सूत्र ने कहा कि यह एक सामान्य बैठक थी और इसमें कोई भी विवादास्पद मुद्दा नहीं उठाया गया. बैठक में विभिन्न अस्पतालों और ग्रामीण विकास परियोजनाओं के बारे में प्रस्तुतियां दी गईं.  सूत्र ने यह भी बताया कि बैठक में पिछले किसी विवाद का उल्लेख नहीं किया गया.

यह बैठक टाटा ट्रस्ट के शीर्ष नेतृत्व के मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात के बाद हुई है. टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा और टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने मंगलवार को शाह और सीतारमण से मुलाकात की थी.
संपर्क करने पर टाटा ट्रस्ट ने बैठक के ब्योरे को लेकर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. हालांकि, विभिन्न रिपोर्ट में कहा गया है कि बैठक का एजेंडा मुख्य रूप से नियमित परमार्थ गतिविधियों और स्वास्थ्य देखभाल परियोजनाओं के लिए वित्तीय प्रस्तावों की समीक्षा पर केंद्रित था. यह बैठक टाटा ट्रस्ट के ट्रस्टी के बीच बोर्ड नियुक्तियों और प्रशासन संबंधी विवाद के बीच हुई है, जो लगभग 180 अरब डॉलर के समूह के कार्यों को प्रभावित कर सकता है.

Sand Mining: बालू खनन पर लगी NGT की रोक कल हटेगी, पूर्वी सिंहभूम जिले में पांच में दो घाट पर ही होगा खनन

सूत्रों के अनुसार, टाटा ट्रस्ट इस समय दो गुटों में बंट गया है. एक गुट नोएल टाटा के साथ है. नोएल टाटा को रतन टाटा के निधन के बाद ट्रस्ट का चेयरमैन नियुक्त किया गया था. दूसरे गुट में चार ट्रस्टी शामिल हैं जिनका नेतृत्व मेहली मिस्त्री कर रहे हैं. उनका संबंध शापूरजी पलोनजी परिवार से है. शापूरजी पलोनजी परिवार टाटा संस में लगभग 18.37 प्रतिशत हिस्सा रखता है. रिपोर्ट के मुताबिक, मेहली मिस्त्री को यह लगता है कि उन्हें महत्वपूर्ण मामलों से बाहर रखा गया है. सूत्रों के मुताबिक, विवाद का मुख्य कारण टाटा संस के निदेशक मंडल में नियुक्तियां हैं. टाटा संस ही 156 साल पुराने समूह का नियंत्रण करने वाली प्रवर्तक कंपनी है.

Jharkhand Highcourt का बड़ा आदेश, JAP के 91 कर्मचारियों को बकाया वेतन भुगतान और इंक्रीमेंट का लाभ देने का आदेश

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Sand Mining: बालू खनन पर लगी NGT की रोक कल हटेगी, पूर्वी सिंहभूम जिले में पांच में दो घाट पर ही होगा खनन

October 15, 2026

Jharkhand Highcourt का बड़ा आदेश, JAP के 91 कर्मचारियों को बकाया वेतन भुगतान और इंक्रीमेंट का लाभ देने का आदेश

October 15, 2026

Tata Steel में बड़ा बदलाव, JCCM कमेटी का किया गया पुनर्गठन, चैतन्य भानु चेयरमैन, संजीव चौधरी बने वाइस चेयरमैन

October 15, 2026
Recent Post

Sand Mining: बालू खनन पर लगी NGT की रोक कल हटेगी, पूर्वी सिंहभूम जिले में पांच में दो घाट पर ही होगा खनन

October 15, 2026

Jharkhand Highcourt का बड़ा आदेश, JAP के 91 कर्मचारियों को बकाया वेतन भुगतान और इंक्रीमेंट का लाभ देने का आदेश

October 15, 2026

Tata Steel में बड़ा बदलाव, JCCM कमेटी का किया गया पुनर्गठन, चैतन्य भानु चेयरमैन, संजीव चौधरी बने वाइस चेयरमैन

October 15, 2026

Tata Group की इस का दूसरी तिमाही का मुनाफा 3.6 प्रतिशत बढ़कर 171 करोड़ रुपये पहुंचा

October 15, 2026

Jamshedpur: 23 बार शिकायत के बाद भी नहीं हुई सुनवाई तो DC ऑफिस के बाहर व्यक्ति ने मिट्टी का तेल डालकर की आत्मदाह की कोशिश

October 15, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group