Site icon Lahar Chakra

TATA STEEL GRADE NEWS: टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी के शहर लौटते ही आज सेकंड हाफ में होगा टाटा स्टील कर्मियों के ग्रेड पर निर्णायक बैठक!

Oplus_16908288

JAMSHEDPUR: टाटा स्टील के लगभग 11 हजार कर्मचारियों का ध्यान आज टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी के शहर लौटने पर है.

ज्ञात हो कि टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी एक कमेटी मेंबर के निजी शादी समारोह में मंदारमनी गए हुए हैं.

सूत्रों की माने तो आज सेकंड हाफ में उनके आने की सूचना है. कयास लगाया जा रहा है कि मंदारमनी से लौटने के बाद आज टाटा स्टील कर्मचारियों के ग्रेड पर निर्णायक बैठक होगी.

बीते ग्रेड रिवीजन में NS ग्रेड के कर्मियों का DA पर पॉइंट 3 ₹ तय किया गया था एवं पुराने ग्रेड के कर्मचारियों का एमजीबी अर्थात मिनिमम ग्रेड बेनिफिट 12.9% तय किया गया था अर्थात उनके बेसिक DA में 12.9% मर्ज किया गया था.

टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष एवं ऑफिस बीयर्स इस ग्रेड रिवीजन में अपने NS ग्रेड एवं पुराने ग्रेड के कर्मचारियों को क्या क्या लाभ दिला पाएंगे,इस पर टाटा स्टील के लगभग 11000 कर्मी टकटकी लगाए हुए हैं.

सूत्र बताते हैं कि पुराने ग्रेड के कर्मचारी के लिए यूनियन बीते ग्रेड रिवीजन के भाति  ही MGB दिलाने को प्रयासरत है, हालांकि बीते दिनों NS ग्रेड के ऑफिस बीयर्स भी DA पर पॉइंट ज्यादा से ज्यादा बढ़ाने का दबाब यूनियन के टॉप थ्री पदाधिकारी पर बनाए हुए हैं.

अब देखना है कि टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष समेत टॉप थ्री के पदाधिकारी 11000 कर्मचारी के सपनो को कितना पूरा करा पाते है.

KUMAR MANISH.9852225588

Exit mobile version