Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Tatanagar Car Burning: टाटानगर रेलवे स्टेशन में परिवार को छोड़ने आए व्यक्ति की कार में लगी भीषण आग, यह है वजह?
    Breaking News

    Tatanagar Car Burning: टाटानगर रेलवे स्टेशन में परिवार को छोड़ने आए व्यक्ति की कार में लगी भीषण आग, यह है वजह?

    News DeskBy News DeskNovember 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. जमशेदपुर के टाटानगर रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट के बाहर परिवार को छोड़ने आए व्यक्ति की कार अचानक भीषण आग की लपटों में घिर गयी. देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी. सड़क पर अचानक आग की लपटों और धुएं का गुब्बार देख हर कोई हतप्रभ रह गया. होंडा जैज़ कार (जेएच 05 बीएन 5846) अचानक आग की लपटों में घिर गई, जिससे आसपास अफरातफरी की स्थिति बन गयी. घटना करीब सुबह 9 बजे की है. स्टेशन परिसर में सुबह के समय यात्रियों की भीड़ रहती है,

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    लोग इधर-उधर भागने लगे और कुछ देर के लिए मुख्य द्वार के बाहर यातायात भी प्रभावित हो गया. कार गम्हरिया निवासी श्रीनिवास नायक की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार श्रीनिवास अपनी पत्नी के साथ बेटे को दुरंतो एक्सप्रेस में छोड़ने स्टेशन आए थे. तीनों ट्रेन के निर्धारित समय पर प्लेटफॉर्म की ओर गए थे. जब वे बाहर लौटे, तो देखा कि उनकी कार पूरी तरह आग की चपेट में है. कार के भीतर उस समय कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक कार के नीचे से धुआं उठता दिखा और देखते ही देखते आग भड़क गई. घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची. साथ ही दमकल विभाग को भी तत्काल सूचना दी गई. थोड़ी ही देर में एक दमकल की गाड़ी पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया.

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    आग इतनी भीषण थी कि उसे नियंत्रित करने के लिए एक जेसीबी मशीन भी मंगाई गई, जिसकी मदद से कार के हिस्सों को हटाकर आग बुझाने की प्रक्रिया को तेज किया गया. लगभग आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका. पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह तकनीकी खराबी का मामला प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है. मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए थे, जिन्हें हटाकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की और यातायात को सामान्य कराया.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Tatanagar Car Burning: A man who had come to drop his family at Tatanagar railway station caught fire in his car. What is the reason? Tatanagar Car Burning: टाटानगर रेलवे स्टेशन में परिवार को छोड़ने आए व्यक्ति की कार में लगी भीषण आग यह है वजह
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Recent Post

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026

    CBSE OSM पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- छोटे बच्चों में हताशा का स्तर देखिए, मामले में स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी, नीट यूजी पर कहा- परीक्षा हो चुकी तो अब मुद्दा ही क्या बचा

    July 16, 2026

    Share Bazar: आईटी कंपनियों के शेयर की खरीदारी से Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में तेजी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group