Site icon Lahar Chakra

Tatanagar: चक्रधरपुर मंडल में 12 से 16 जनवरी तक चलेगा विकास कार्य, इस बीच चार ट्रेनें रहेंगी रद्द, कई डायवर्ट

Jamshedpur. चक्रधरपुर मंडल में विकास कार्य चार ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. इसके तहत आसनसोल टाटा एक्सप्रेस ट्रेन को 12 जनवरी को रद्द किया गया है. टाटा बरकाकाना ट्रेन 12 और 15 जनवरी को रद्द किया गया है. झारग्राम पुरुलिया मेमू ट्रेन को 13, 15 और 16 जनवरी को रद्द किया गया है. आसनसोल टाटा आसनसोल मेमू पैसेंजर ट्रेन को 12 और 15 जनवरी को रद्द किया गया है. वहीं, आसनसोल टाटा आसनसोल मेमू ट्रेन को 13 और 16 जनवरी को पुरुलिया तक ही चलाया जायेगा. धनबाद टाटा धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन को भी 12, 13, 15 और 16 जनवरी को आद्रा तक ही चलाया जायेगा.

रांची हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन 16 जनवरी को डाइवर्ट होकर चलेगी. यह ट्रेन 16 जनवरी को कोटशिला राजाबेरा जमूनियाटांड आद्रा मिदनापुर और खड़गपुर होकर चलेगी. दूसरी ओर, रांची रेल मंडल के अंतर्गत चार लेन वाले सिरमटोली, सड़क सह रेल ऊपरी पूल निर्माण कार्य हेतु ब्लॉक लिया जाएगा. इस कारण बर्द्धमान – हटिया एक्सप्रेस 11 से 15 जनवरी तक बर्द्धमान से रद्द रहेगी. हटिया – बर्द्धमान एक्सप्रेस ट्रेन 12 से 16 जनवरी तक हटिया से रद्द रहेगी. हटिया – खड़गपुर – हटिया एक्सप्रेस को 7 से 16 जनवरी तक रद्द किया गया था, लेकिन अब इन ट्रेनों का 11 से 16 जनवरी तक सामान्य परिचालन होगा.

Exit mobile version