


- -आधार कार्ड के साथ सभी कर्मचारियों की मांगी गयी है सूची, आइकार्ड के साथ तैनात होंगे पार्किंग कर्मचारी : जीआरपी
जमशेदपुर. टाटानगर रेलवे स्टेशन में पार्किंग शुल्क वसूली को लेकर हर दिन विवाद हो रहा है. शनिवार देर रात में पार्किंग कर्मियों का सामना शहर के डीएसपी भोला प्रसाद से हो गया. फिर क्या था वर्दीवालों ने पूरे पार्किंग क्षेत्र में ठेकेदार के उन कर्मियों को छुपने का मौका तक नहीं मिला. वर्दीवालों ने उनकी पूरे पार्किंग क्षेत्र में खदेड़-खदेड़ कर पिटाई की. बिना ड्रेस के ये लोग ठेकेदार का आदमी बताये गये जो डीएसपी भोला प्रसाद की सफेद रंग की स्कॉपियों को यह कहकर रोक दिया था कि ‘पहले पर्ची कटाइये, फिर आगे जाइये’.
इसके बाद भोला प्रसाद गाड़ी लेकर मुख्य गेट के पास ड्रॉपिंग एरिया में पहुंचे, वहां आकर भी उनसे रसीद दिखाकर पार्किंग शुल्क देने की मांग करते हुए कर्मचारी उलझने लगे. सभी बिना ड्रेस में थे और पार्किंग कर्मचारी बता रहे थे. डीएसपी ने अपना परिचय दिया लेकिन उसका कोई असर नहीं हुआ. आउट गेट पर भी डीएसपी की गाड़ी को रोका गया. इसके बाद डीएसपी भोला प्रसाद अपने रंग में आये और स्कॉर्पियो पार्किंग के बीचोंबीच रोक दी. पार्किंग कर्मियों से मैनेजर व मालिक को बुलाने को कहा. डीएसपी ने फोन कर आस-पास की पुलिस पार्टी को बुलाया.
डीएसपी ने खुद को पुलिस का स्टाफ बताते हुए रसीद लेने से इनकार किया. इसके बाद भी दोनों पक्षों के बीच बहस होती रही. डीएसपी की गाड़ी ड्रॉपिंग एरिया से निकल कर जब स्टेशन के आउट गेट से निकल रही थी, तो उन्हें वहां रोक लिया गया और पार्किंग शुल्क देने की मांग करते हुए रसीद सामने कर दी. यह देख डीएसपी नाराज हो गये. उन्होंने अपनी स्कॉर्पियो पार्किंग के बीचोंबीच रोक दी. पार्किंग कर्मियों से मैनेजर व मालिक को बुलाने को कहा. इसके बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
डीएसपी ने फोन कर आस-पास की पुलिस पार्टी को वहां बुलाया. इसके बाद उदंडता से पेश आ रहे चार-पांच पार्किंग कर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा व खदेड़ा गया. आधे घंटे तक स्टेशन परिसर में भगदड़ व पुलिस की भारी मौजूदगी देखने को मिली. स्थानीय लोगों ने बताया कि इस दौरान पार्किंग कर्मी इधर-उधर भागते ही नजर आ रहे थे. इसके बाद स्टेशन पर तैनात अन्य सुरक्षा कर्मियों ने किसी तरह स्थिति को संभाला. विवाद की गंभीरता को देखते हुए जीआरपी ने सभी पार्किंग कर्मियों की आधार फोटो के साथ पूरी जानकारी मांगी है.
उन्होंने पार्किंग मैनेजर को निर्देश दिया है कि जल्द से जल्द सभी पार्किंग कर्मियों की सूची उपलब्ध कराये. साथ सभी स्टाफ अपने कंपनी के आई कार्ड के साथ इन और आउट गेट पर तैनात रहेंगे. हालांकि डीएसपी भोला प्रसाद ने इस संबंध में कुछ बताने से इनकार किया



