Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Tatanagar: कल से 29 जून तक टाटानगर से चलने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनें रद्द, कई बदले मार्ग से चलेंगी, जानें रेलवे ने क्या कहा
    Breaking News

    Tatanagar: कल से 29 जून तक टाटानगर से चलने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनें रद्द, कई बदले मार्ग से चलेंगी, जानें रेलवे ने क्या कहा

    News DeskBy News DeskJune 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. टाटानगर से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह जानकारी बेहद जरूरी है, ताकि वे किसी प्रकार की असुविधा से बच सके. रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार दक्षिण पूर्व रेलवे ने 23 जून से 29 जून तक टाटानगर से चलने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के संचालन में बदलाव की घोषणा की है. इनमें कुछ ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, कुछ आंशिक रूप से रद्द होंगी, जबकि कुछ ट्रेनों का मार्ग बदला गया है या प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया है. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी IRCTC की वेबसाइट या रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 पर प्राप्त कर लें, जिससे यात्रा में किसी प्रकार की बाधा या असुविधा न हो.
    -इन ट्रेनों के परिचालन पर असर
    रविवार को रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, आसनसोल-आद्रा-आसनसोल के बीच चलने वाली मेमू पैसेंजर ट्रेन संख्या 68046/68045, जो टाटानगर से होकर गुजरती है, 23, 24, 26 और 28 जून को पूरी तरह रद्द रहेगी। इसी प्रकार, टाटानगर से आसनसोल जाने वाली बीबीएम मेमू (68056/68060) 24 और 28 जून को आद्रा में ही समाप्त और प्रारंभ होगी, जिससे इन दिनों आद्रा से आगे की सेवा उपलब्ध नहीं रहेगी. टाटानगर से हाटिया के बीच चलने वाली 18601 एक्सप्रेस ट्रेन 24 जून को अपने नियमित मार्ग (चांडिल–परसनाथ–कांसजोड़–मुरी) के स्थान पर परिवर्तित मार्ग (चांडिल–गोविंदपुर रोड–मुरी) से चलाई जाएगी. यात्रियों को यह ध्यान रखना जरूरी है,क्योंकि इस रूट परिवर्तन से कई स्टेशनों पर ट्रेन नहीं रुकेगी.

    इसके अलावा, खड़गपुर से हाटिया के लिए चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 18035, जो टाटानगर होकर जाती है, 23, 26 और 27 जून को खड़गपुर से दो घंटे विलंब से रवाना होगी. वहीं, हाटिया से खड़गपुर जाने वाली 18036 ट्रेन 24, 25, 28 और 29 जून को हाटिया से दो घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी. रेलवे ने बोंगांव–चांदपुरा–बोंगांव मेमू (68079/68080) को भी आंशिक रूप से रद्द करने की घोषणा की है, जो 23 और 29 जून को महलीखाना तक ही चलेगी. महलीखाना से चांदपुरा और वापसी की सेवा उन तिथियों को रद्द रहेगी. जंगलमहल–धनबाद–जंगलमहल मेमू (18019/18020) भी 23 और 25 जून को रद्द रहेगी.

    Rashan card: केंद्र के कड़े रुख के बाद अवैध राशन कार्ड धारकों के विरुद्ध कारवाई करने में जुटी हेमंत सरकार, 2.5 लाख से अधिक कार्डधारियों का कटेगा नाम

    Jamshedpur: मानगो के जवाहर नगर में छिनतई की वारदात, घात लगाये उचक्कों ने युवती से छीना मोबाइल
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    know what the railway said many will run on changed routes Tatanagar: Many important trains running from Tatanagar from tomorrow till June 29 can be canceled
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rashan card: केंद्र के कड़े रुख के बाद अवैध राशन कार्ड धारकों के विरुद्ध कारवाई करने में जुटी हेमंत सरकार, 2.5 लाख से अधिक कार्डधारियों का कटेगा नाम

    September 21, 2026

    Jamshedpur: मानगो के जवाहर नगर में छिनतई की वारदात, घात लगाये उचक्कों ने युवती से छीना मोबाइल

    September 21, 2026

    Jamshedpur: नीलाम संपत्ति में दुकान चला रहे दुकानदारों को राहत, जुगसलाई के पांच लोगों को दुकान खाली करने का मिला था नोटिस, जानें हाईकोर्ट ने क्या कहा?

    September 21, 2026
    Recent Post

    Rashan card: केंद्र के कड़े रुख के बाद अवैध राशन कार्ड धारकों के विरुद्ध कारवाई करने में जुटी हेमंत सरकार, 2.5 लाख से अधिक कार्डधारियों का कटेगा नाम

    September 21, 2026

    Jamshedpur: मानगो के जवाहर नगर में छिनतई की वारदात, घात लगाये उचक्कों ने युवती से छीना मोबाइल

    September 21, 2026

    Jamshedpur: नीलाम संपत्ति में दुकान चला रहे दुकानदारों को राहत, जुगसलाई के पांच लोगों को दुकान खाली करने का मिला था नोटिस, जानें हाईकोर्ट ने क्या कहा?

    September 21, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर समेत अन्य प्रमंडलों में प्रोफेशनल टैक्स की वसूली में गिरावट, जानें कौन देता है यह टैक्स, गिरावट की वजह?

    September 21, 2026

    Jamshedpur: जुगसलाई में हत्या की फिराक में घूम रहे दो अपराधी गिरफ्तार, हथियार जब्त

    September 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group