Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: टाटानगर स्टेशन पर ऑपरेशन नार्कोस की बड़ी कार्रवाई, 34.7 किलो गांजा बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS: टाटानगर स्टेशन पर ऑपरेशन नार्कोस की बड़ी कार्रवाई, 34.7 किलो गांजा बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskJuly 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर:
    रेलवे सुरक्षा बल (RPF) टाटानगर और राजकीय रेल पुलिस (GRP) टाटानगर की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन नार्कोस (Operation NARCOS) के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 34.7 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस मामले में तीन कथित तस्करों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई रेलवे मार्ग से नशीले पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है।

    संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर तीन लोगों को दबोचा

    जानकारी के अनुसार, 17 जुलाई 2026 की रात मंडल सुरक्षा आयुक्त, आरपीएफ चक्रधरपुर (CKP) तथा रेल पुलिस अधीक्षक, जमशेदपुर के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम टाटानगर रेलवे स्टेशन परिसर में विशेष जांच अभियान चला रही थी।इसी दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर तीन व्यक्तियों को रोका गया। तलाशी लेने पर उनके पास से कुल 34.7 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

    बिहार के तीन आरोपी गिरफ्तार

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है—

    Cyber Crime: फोनपे पर ‘कैशबैक’ का वादा कर लोगों से ऑनलाइन ठगी करने के आरोप में नौ लोग गिरफ्तार, 27 मोबाइल फोन और 39 सिम कार्ड बरामद

    • अमित कुमार (27 वर्ष), निवासी अरवल, बिहार
    • बबलू कुमार सिंह (27 वर्ष), निवासी बिहार
    • अजीत कुमार शाह (24 वर्ष), निवासी गोपालगंज, बिहार

    तीनों आरोपियों को बरामद गांजा के साथ आगे की कार्रवाई के लिए रेल थाना, टाटानगर के सुपुर्द कर दिया गया है।

    एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हुई प्राथमिकी

    पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि बरामद गांजा कहां से लाया गया था, इसे किस स्थान तक पहुंचाया जाना था और इस तस्करी नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

    Saraikela: कुछ लोग युवक को घर से बुलाकर ले गए, बाद में धारदार हथियार से कर दी हत्या

    ऑपरेशन नार्कोस के तहत लगातार जारी है कार्रवाई

    रेलवे सुरक्षा बल ने बताया कि ऑपरेशन नार्कोस के तहत टाटानगर रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

    अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि रेलवे मार्ग का उपयोग कर नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Anand Kishor reporter Bengali community puja Bihar Jharkhand News Network Bipatarini Devi Katha Bipatarini Puja Jamshedpur Dilip Das east singhbhum news Google Discover Jharkhand Google News Jamshedpur Hindu Festival Jamshedpur Jamshedpur City Updates Jamshedpur daily updates Jamshedpur Hindi News Jamshedpur latest news Jamshedpur local news Jamshedpur news Jamshedpur news portal Jamshedpur News Today Jamshedpur regional news Jamshedpur Trending News Janardan Pandey Jharkhand Religious News Kadma main road Kadma Rankini Mandir Maa Bipatarini blessings Maa Durga Puja Rankini temple Kadma red thread ritual spiritual news Jharkhand women fasting Jamshedpur टाटानगर स्टेशन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Cyber Crime: फोनपे पर ‘कैशबैक’ का वादा कर लोगों से ऑनलाइन ठगी करने के आरोप में नौ लोग गिरफ्तार, 27 मोबाइल फोन और 39 सिम कार्ड बरामद

    July 19, 2026

    Saraikela: कुछ लोग युवक को घर से बुलाकर ले गए, बाद में धारदार हथियार से कर दी हत्या

    July 19, 2026

    Jamshedpur: MGM में तैनात महिला होमगार्ड जवान को पांच माह से नहीं मिला मानदेय, फूट-फूटकर रोयी, बोली- अब जीवन चलाना हो रहा मुश्किल

    July 19, 2026
    Recent Post

    Cyber Crime: फोनपे पर ‘कैशबैक’ का वादा कर लोगों से ऑनलाइन ठगी करने के आरोप में नौ लोग गिरफ्तार, 27 मोबाइल फोन और 39 सिम कार्ड बरामद

    July 19, 2026

    Saraikela: कुछ लोग युवक को घर से बुलाकर ले गए, बाद में धारदार हथियार से कर दी हत्या

    July 19, 2026

    Jamshedpur: MGM में तैनात महिला होमगार्ड जवान को पांच माह से नहीं मिला मानदेय, फूट-फूटकर रोयी, बोली- अब जीवन चलाना हो रहा मुश्किल

    July 19, 2026

    Jamshedpur: टाटानगर रेलवे स्टेशन से गांजा जब्त, बिहार ले जाने की थी तैयारी, तीन तस्कर धराए

    July 19, 2026

    Durand Cup: फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप के 135वें संस्करण का हुआ आगाज, 26 जुलाई से होंगे मुकाबले

    July 19, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group