Site icon Lahar Chakra

Tatanagar Railway:आद्रा मंडल में लाइन ब्लॉक, टाटानगर से चलनेवाली मेमू ट्रेन 25 से 27 सितंबर तक आसनसोल नहीं जाएगी

Jamshedpur. आद्रा मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण टाटानगर से मेमू ट्रेन 25 से 27 सितंबर तक आसनसोल नहीं जाएगी। दक्षिण पूर्व जोन से ट्रेन को आद्रा तक चलाने का आदेश हुआ है। जबकि, रविवार को भी ट्रेन आसनसोल नहीं जाकर आद्रा स्टेशन से लौट आई।

इधर, आद्रा से खड़गपुर, भागा व हटिया मार्ग की ट्रेनों को भी कई दिन रद्द किया गया है। ट्रेन को अपडाउन में आद्रा तक चलाने से बंगाल और झारखंड मार्ग के विभिन्न स्टेशनों के सैकड़ों यात्रियों को परेशानी होगी।

Exit mobile version