
Jamshedpur. टाटानगर आसनसोल मेमू ट्रेन को मंगलवार को आद्रा स्टेशन के बाद रद्द करने का आदेश दक्षिण पूर्व रेलवे जोन ने दिया है. झाड़ग्राम-धनबाद मेमू ट्रेन 12 व 14 सितंबर को बोकारो व धनबाद स्टेशन के बीच रद्द होगी. आद्रा रेल मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण सोमवार को भी झाड़ग्राम मेमू ट्रेन धनबाद नहीं गई.
दोनों ट्रेनों के परिचालन दूरी में कटौती से झारखंड और बंगाल के सैकड़ो यात्रियों को आवागमन में दिक्कत होगी. बताया जाता है की लाइन ब्लॉक को लेकर बक्सर टाटानगर एक्सप्रेस का परिचालन भी प्रभावित होगा.
