Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Tatanagar Railway: कीताडीह में रेलवे इंजीनियरिंग कॉलोनी के पास इमामबाड़ा मैदान की घेराबंदी का विरोध, बैरंग लौटी रेलवे की टीम, आंदोलन की चेतावनी
    Breaking News

    Tatanagar Railway: कीताडीह में रेलवे इंजीनियरिंग कॉलोनी के पास इमामबाड़ा मैदान की घेराबंदी का विरोध, बैरंग लौटी रेलवे की टीम, आंदोलन की चेतावनी

    News DeskBy News DeskDecember 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. कीताडीह स्थित रेलवे इंजीनियरिंग कॉलोनी के समीप इमामबाड़ा मैदान को रेलवे द्वारा चहारदीवारी के निर्माण का स्थानीय लोगों ने कड़ा विरोध किया है. विरोध के चलते फिलहाल रेलवे की ओर से शुरू किया जाने वाला निर्माण कार्य रुक गया है, लेकिन इलाके में इसे लेकर तनाव और चर्चाओं का माहौल बना हुआ है. स्थानीय लोगों ने बताया कि यह क्षेत्र मुस्लिम बहुल है और हर वर्ष मुहर्रम के अवसर पर इसी मैदान से अखाड़ा निकाला जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं. इसके अलावा ख्वाजा साहब का उर्स भी इसी मैदान में आयोजित किया जाता है. क्षेत्रवासियों के अनुसार शादी-विवाह, खेलकूद प्रतियोगिताएं, सामूहिक बैठकें और अन्य सामाजिक कार्यक्रम भी इसी मैदान में नियमित रूप से होते रहे हैं. ऐसे में मैदान की घेराबंदी से लोगों की धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों पर सीधा असर पड़ेगा.

    स्थानीय मुहर्रम कमेटी ने रेलवे की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि रेलवे को इस जमीन की वास्तव में आवश्यकता है तो उसके उपयोग को स्पष्ट किया जाए. कमेटी का कहना है कि बिना किसी ठोस जरूरत के मैदान को घेरना अनुचित है और इससे आम जनता को अनावश्यक परेशानी होगी. कमेटी ने यह भी कहा कि मैदान सार्वजनिक उपयोग में रहा है और इसे अचानक बंद करना जनहित के खिलाफ है.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मामले की सूचना रेलवे के आईओडब्ल्यू विभाग को दे दी गई है. साथ ही जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल डीआरएम से मुलाकात कर अपनी आपत्तियां और मांगें लिखित रूप में सौंपेगा. फिलहाल काम रुका हुआ है, लेकिन लोग आगे की कार्रवाई को लेकर सतर्क हैं.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    railway team returned empty-handed Tatanagar Railway: Protest against the fencing of Imambara ground near Railway Engineering Colony in Kitadih Tatanagar Railway: कीताडीह में रेलवे इंजीनियरिंग कॉलोनी के पास इमामबाड़ा मैदान की घेराबंदी का विरोध warning of agitation आंदोलन की चेतावनी बैरंग लौटी रेलवे की टीम
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group