Site icon Lahar Chakra

Tatanagar Railway: हावड़ा-मुंबई रूट पर अगले दो दिनों तक रेल परिचालन रहेगा प्रभावित, आज भी कई ट्रेनें रद्द

Jamshedpur. कुड़मी आंदोलन खत्म होने के बाद रविवार को ट्रेनें पटरी पर लौट आयीं. इससे यात्रियों ने राहत की सांस ली. कई स्टेशनों पर सन्नाटा के बाद चहल-पहल दिखी. चक्रधरपुर रेल मंडल के हावड़ा-मुंबई रूट पर ट्रेनों का परिचालन सामान्य हो गया है. मुंबई से हावड़ा जाने वाली ट्रेनें सामान्य मार्ग से चली. शनिवार को कई ट्रेनों के परिचालन को परिवर्तित किया गया था. रेलवे ने ट्रेनों के रैक की अनुपलब्धता होने के कारण रविवार को कई ट्रेनों को रद्द कर दिया था. 22 सितंबर को भी पुणे-हावड़ा दुरंतो, शालीमार समेत कुछ कई ट्रेनों को रद्द किया गया है. ट्रेनों का परिचालन अगले दो दिनों तक प्रभावित रहेगा.

हालांकि, 12859 सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस,12833 अहमदाबाद- हावड़ा एक्सप्रेस, 12872 टिटलागढ़-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस, 22893 साईंनगर शिर्डी -हावड़ा एक्सप्रेस, 12801 भुवनेश्वर-नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन सामान्य मार्ग से चलीं.

सोमवार को भी कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है, जिसमें 20821 पुणे-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस, 12809 मुंबई सीएसएमटी – हावड़ा मेल, 12221 पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस, 12101 लोकमान्य तिलक टर्मिनल – शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस शामिल है.

Exit mobile version