

Jamshedpur.बागबेड़ा लाल बिल्डिंग चौक में विद्युत उपकेंद्र एवं कार्यालय के आसपास अतिक्रमण कर बनी दुकानों पर सख्ती से रेलवे का बुलडोजर चला. अतिक्रमित सभी दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया.विद्युत उपकेंद्र की शिकायत के बाद चक्रधरपुर रेल डीआरएम के आदेश पर लाल बिल्डिंग चौक विद्युत उपकेंद्र के आसपास लगभग आठ से 10 दुकानों को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया गया. वहीं दूसरी ओर बागबेड़ा भिखारी मैदान मे बांस और तिरपाल लगाकर दुकान निर्माण को भी ध्वस्त कर दिया गया. रेलवे भूमि पदाधिकारी उपेंद्र सिंह ने बताया कि लगभग हफ्ते भर पहले विद्युत उपकेंद्र की झाड़ियों में आग लग गयी थी. साथ उपकेंद्र के आसपास अतिक्रमण कर छह से सात दुकानों का निर्माण कार्य किया गया था. इसकी शिकायत चक्रधरपुर के रेलवे मुख्यालय रेल डीआरएम कार्यालय में की गयी थी.



