Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Crime»Tatanagar Railway Station Modernization: रेलवे स्टेशन के विस्तार की जद में कई दुकान-प्रतिष्ठान, थमाया जा रहा खाली करने का नोटिस
Crime

Tatanagar Railway Station Modernization: रेलवे स्टेशन के विस्तार की जद में कई दुकान-प्रतिष्ठान, थमाया जा रहा खाली करने का नोटिस

News DeskBy News DeskJuly 22, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. टाटानगर रेलवे स्टेशन के विस्तार का काम जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, रेलवे द्वारा आसपास की जगह खाली करायी जा रही है. रेलवे के पुराने क्वार्टर तोड़े जा रहे हैं. पहले चरण में रेलवे द्वारा खासमहल, बीएनआर तालाब के पीछे रेलवे कॉलोनी और स्टेशन-कीताडीह मुख्य मार्ग की कुछ दुकानों को नोटिस थमाया गया है. कीताडीह मार्ग की पांच दुकानों को नोटिस देकर दुकान खाली करने का निर्देश दिया गया है. 30 दिन में दुकान खाली नहीं करने पर रेलवे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गयी है. रेलवे के सौंदर्यीकरण को लेकर जारी नोटिस से दुकानदारों में हड़कंप मच गया है. उन्हें विकल्प भी प्रदान नहीं किया गया है, जिसके कारण उनके सामने निकट भविष्य में रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो जायेगी.

दुकानदारों का यह है आरोप

स्थानीय दुकानदारों की माने, तो रेलवे अपने निर्माण कार्य का पुख्ता डीपीआर भी नहीं दिखा रहा है, जिससे की वे विकल्प तलाश सके या उन्हें प्रदान किया जाये. रेलवे ने स्टेशन रोड शिव मंदिर के पीछे के रेलवे के मकानों को भी खाली कराना शुरू कर दिया है. इन मकानों की खिड़की-दरवाजे रेलवे का संबंधित विभाग निकाल रहा है, जबकि ईंट व सरिया अन्य लोग ले जा रहे हैं.

Road Accident: पटमदा के बिड़रा गांव में घर में घुसा अनियंत्रित ट्रक, बाल बाल बचे लोग

रेलवे ने कहा, फिलहाल पांच दुकानों को हटाने का दिया गया है निर्देश

रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि जिन पांच दुकानों को हटाने का निर्देश दिया गया है, वे कॉर्नर की हैं, यहां से मुख्य मार्ग बनाया जाना है. मिठाई दुकान के पास एक बड़ा गेट लगाने की योजना है. साथ ही वहां से बड़े वाहन गुजरेंगे, इसलिए पहले चरण में इन दुकानों को को नोटिस दिया गया है, उनमें हार्डवेयर की दुकान, मेडिकल स्टोर, मोबाइल स्टोर समेत अन्य दुकानें शामिल हैं.

Bank Loot: यूको बैंक में दिनदहाड़े 4 करोड़ के जेवरात, 10 लाख कैश की डकैती, अपराधियों ने बैंक स्टाफ और ग्राहकों को बंधक बना की लूटपाट

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Road Accident: पटमदा के बिड़रा गांव में घर में घुसा अनियंत्रित ट्रक, बाल बाल बचे लोग

November 5, 2026

Bank Loot: यूको बैंक में दिनदहाड़े 4 करोड़ के जेवरात, 10 लाख कैश की डकैती, अपराधियों ने बैंक स्टाफ और ग्राहकों को बंधक बना की लूटपाट

November 5, 2026

Jharkhand: गोड्डा में दिल दहला देने वाली वारदात, 10 साल की बच्ची की गला रेतकर हत्या, घर से 500 मीटर दूर मिला सिर,आरोपी फरार

November 5, 2026
Recent Post

Road Accident: पटमदा के बिड़रा गांव में घर में घुसा अनियंत्रित ट्रक, बाल बाल बचे लोग

November 5, 2026

Bank Loot: यूको बैंक में दिनदहाड़े 4 करोड़ के जेवरात, 10 लाख कैश की डकैती, अपराधियों ने बैंक स्टाफ और ग्राहकों को बंधक बना की लूटपाट

November 5, 2026

Jharkhand: गोड्डा में दिल दहला देने वाली वारदात, 10 साल की बच्ची की गला रेतकर हत्या, घर से 500 मीटर दूर मिला सिर,आरोपी फरार

November 5, 2026

Saraikela: जामडीह रेलवे ओवरब्रिज 10 दिनों में होगा चालू, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने दिया निर्देश

November 5, 2026

Railway: रेलवे को अक्टूबर में बंपर कमाई, अबतक की सर्वाधिक 14.50 करोड़ टन माल ढुलाई की, 8.32 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज

November 5, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group