Site icon Lahar Chakra

Tatanagar Sleeper Vande Bharat: टाटानगर से वाराणसी के बीच स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की तैयारी शुरू, जानें शेड्यूल और रूट?

Jamshedpur. जमशेदपुर के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दक्षिण-पूर्व रेलवे ने टाटानगर से वाराणसी के बीच स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की तैयारी शुरू कर दी है. रेलवे बोर्ड को इस संबंध में पत्र भेज दिया गया है और सर्वे का काम भी पूरा हो चुका है. टाटानगर से बनारस के लिए स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस जुलाई से चलने की संभावना है. इस ट्रेन के चलने से टाटा से वाराणसी जाने के लिए टाटानगर के सैकड़ों यात्रियों को सहूलियत होगी.

टाटा-बनारस मार्ग पर टाटानगर से रात में वंदेभारत एक्सप्रेस चलने से बिहार-उत्तर प्रदेश के सैकड़ों यात्रियों को सहूलियत होगी, क्योंकि अभी टाटानगर से बनारस के लिए प्रतिदिन चलने वाली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस एकमात्र ट्रेन है. मालूम हो कि टाटानगर से दो वंदे भारत एक्सप्रेस टाटानगर-पटना और टाटानगर-ब्रह्मपुर वंदे भारत एक्सप्रेस चल रही है. इसके अलावा, रांची-हावड़ा-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस, राउरकेला-हावड़ा-राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस टाटानगर से होकर चलती है.

टाटानगर से सुबह में रवाना होगी ट्रेन
जानकारी के अनुसार, यह ट्रेन वाराणसी और टाटा के बीच सफर को बेहद आसान और आरामदायक बना देगी. यह ट्रेन टाटानगर से सुबह रवाना होगी और दोपहर तक वाराणसी पहुंच जाएगी. वापसी में दोपहर को वाराणसी से चलकर रात में टाटानगर लौटेगी। यह ट्रेन पुरुलिया, बोकारो, गोमो, गया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होकर गुजरेगी.

Exit mobile version