Site icon Lahar Chakra

Tatanagar Station: टाटानगर रेलवे स्टेशन की ड्रॉपिंग लाइन अब मुफ़्त, पार्किंग शुल्क भी घटा, जानें अब कितना लगेगा चार्ज?

Jamshedpur. टाटानगर रेलवे स्टेशन आने वाले यात्रियों और उनके परिजनों के लिए राहत की खबर है. स्टेशन के मेन गेट स्थित पार्किंग का शुल्क अब कम कर दिया गया है. नए पार्किंग संचालक के आने के बाद रेलवे की पहल पर पार्किंग की दरों में कटौती की गई है. इसके साथ ही यात्रियों को सबसे बड़ी राहत देते हुए ड्रॉपिंग लाइन को फिलहाल नि:शुल्क कर दिया गया है. हालांकि ड्रॉपिंग लाइन में वाहन को लंबे समय तक खड़ा करने पर आरपीएफ की ओर से कार्रवाई की जा सकती है. रेलवे की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि ड्रॉपिंग लाइन का इस्तेमाल केवल यात्रियों को उतारने या चढ़ाने के लिए किया जाए.

वहां वाहन खड़ा कर लंबे समय तक इंतजार करने पर कार्रवाई हो सकती है. ऐसे में अगर आप टाटानगर स्टेशन किसी को छोड़ने या लेने जा रहे हैं, तो नए पार्किंग नियम और रेट को ध्यान में रखना जरूरी है. फिलहाल कम हुई पार्किंग फीस और मुफ्त ड्रॉपिंग लाइन से यात्रियों को काफी राहत मिलने वाली है.

टाटानगर स्टेशन पार्किंग का नया रेट
साइकिल 5 रुपये, बाइक/स्कूटी – 10 रुपये, तीन पहिया वाहन 15 रुपये, कार 40 रुपये।

सम्मानजनक व्यवहार करने का निर्देश
स्टेशन की ड्रॉपिंग लाइन को नि:शुल्क किए जाने से उन लोगों को सबसे ज्यादा सुविधा मिलेगी जो अपने परिवार के किसी सदस्य को ट्रेन पकड़ाने या लेने के लिए स्टेशन आते हैं. पहले पार्किंग शुल्क को लेकर यात्रियों और वाहन चालकों की शिकायतें सामने आती रही हैं. अब शुल्क कम होने से यात्रियों के साथ-साथ ऑटो और कार चालकों को भी राहत मिलने की उम्मीद है. पार्किंग संचालक ने अपने कर्मचारियों को यात्रियों के साथ सम्मानजनक और मधुर व्यवहार करने का निर्देश दिया है.

Exit mobile version