Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Tatanagar Station: टाटानगर स्टेशन में काम के दौरान कर्मचारी की मौत, बागबेड़ा रेलवे ट्राफिक कॉलोनी का रहने वाला था, परिजनों ने ठेका कंपनी पर ड्यूटी के नाम पर प्रताड़ित करने का आरोप
    Headlines

    Tatanagar Station: टाटानगर स्टेशन में काम के दौरान कर्मचारी की मौत, बागबेड़ा रेलवे ट्राफिक कॉलोनी का रहने वाला था, परिजनों ने ठेका कंपनी पर ड्यूटी के नाम पर प्रताड़ित करने का आरोप

    News DeskBy News DeskOctober 5, 2024Updated:October 5, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. टाटानगर रेलवे स्टेशन में ठेका कंपनी के कर्मचारी शंकर कुमार यादव की अचानक मौत हो गयी. वह बागबेड़ा रेलवे ट्राफिक कॉलोनी का रहने वाला था. गुरुवार की रात स्टेशन के बाहर रात लगभग 11:00 बजे के आसपास स्टेशन के बाहर लगे इंजन के पास गिर गया था. लोगों की मदद से टीएमएच भिजवाया गया था. जहां डॉक्टर ने शंकर को मृत्यु घषित किया. उसकी मौत के बाद स्थानीय लोगों ने मुआवजा की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया. कांग्रेस, आजसू समेत अन्य दलों के नेता वहां पहुंचे और मृतक के परिजनों के लिए मुआवजा की मांग की. बागबेड़ा रेलवे ट्राफिक कॉलोनी निवासी शंकर कुमार यादव एक ठेका कंपनी के लिए काम करता था. वह करीब 10 से 15 सालों से काम कर रहा था. वह नाइट शिफ्ट की ड्यूटी लगातार कर रहा था. परिजनों का आरोप है कि इस तरह की अमानवीय ड्यूटी कराने के कारण ही उनकी मौत हुई. सूचना पाकर परिजन टीएमएच अस्पताल पहुंचे, जहां परिजनों को बताया गया कि शंकर की मृत्यु हो गई है. परिजनों ने ठेका कंपनी के पदाधिकारियों से बात करने का प्रयास किया, लेकिन ठेका कंपनी के पदाधिकारियों ने बात करने से साफ इनकार कर दिया.

    परिजनों के साथ रेलवे के अधिकारियों का घेराव

    इसके बाद परिजनों ने कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे से संपर्क साधा. कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे और आजसू के वरिष्ठ नेता कन्हैया सिंह समेत अन्य नेता पहुंचे और परिजनों के साथ रेलवे के अधिकारियों का घेराव कर दिया. बताया जाता है कि आरपीएफ और रेलवे के अधिकारी वहां परिजनों से बात करना नहीं चाहते थे और टाल मटोल कर रहे थे. इसके बाद हंगामा बढ़ गया और फिर किसी तरह मामले को शांत कराया गया. इन लोगों का कहना है कि काम के दौरान यह घटना घटी है, जिस कारण उनके परिजनों को हर हाल में 16 लाख रुपये मुआवजा दिया जाना चाहिए.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    मांग पूरा नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी

    कहा गया कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे आंदोलन करेंगे. फिलहाल शव को टीएमएच के शीतगृह में रख दिया गया है. वार्ता के दौरान स्टेशन उपनिदेशक सुनील कुमार, आरपीएफ प्रभारी राकेश मोहन समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    family members accused the contract company of harassing him in the name of duty Tatanagar Station: Employee dies while working at Tatanagar station was a resident of Baghbeda Railway Traffic Colony
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group