Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Bihar»Tejaswi Yadav: राजद नेता तेजस्वी ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले किया वादा, बोले, हम सत्ता में आए तो 200 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे, एक रोडमैप भी लाएंगे
Bihar

Tejaswi Yadav: राजद नेता तेजस्वी ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले किया वादा, बोले, हम सत्ता में आए तो 200 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे, एक रोडमैप भी लाएंगे

News DeskBy News DeskDecember 4, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Munger. बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को आगामी विधानसभा चुनाव में ‘महागठबंधन’ की सरकार बनने पर उपभोक्ताओं को 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया. पूर्व उपमुख्यमंत्री ने मुंगेर में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि राजद अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले जनता के साथ साझा किया जाने वाला एक ‘रोडमैप’ तैयार कर रही है. उन्होंने कहा, राज्य के लोग अत्यधिक बिजली दरों और ‘स्मार्ट प्रीपेड मीटर’ द्वारा अनियमित बिजली बिल से जूझ रहे हैं. हम बिलों को सही और 200 यूनिट मुफ्त बिजली प्रदान कर लोगों को राहत पहुंचाने का इरादा रखते हैं. हम सत्ता में आने पर ऐसा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं लेकिन तब तक हम इसके लिए नीतीश कुमार सरकार पर दबाव बनाएंगे.

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब वह नहीं रहे जो वे थे और वे एक ऐसे गठबंधन के मात्र मुखौटे बनकर रह गए हैं, जो राज्य में सत्ता संभाल रहा है.

Tata Group में शीर्ष स्तर पर बड़ा बदलाव, टीवी नरेंद्रन बने टाटा इंटरनेशनल के चेयरमैन, नोएल टाटा की जगह संभालेंगे कमान का

राजद नेता ने जनता दल यूनाइटेड (जदयू) सुप्रीमो पर केंद्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार का अभिन्न अंग होने के बावजूद बिहार को विशेष दर्जा दिलाने और वंचित जातियों के लिए बढ़ा हुआ कोटा प्रदान करने वाले कानूनों की रक्षा करने में विफल रहने का आरोप लगाया. उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा जल्द ही निकाली जाने वाली महिला संवाद यात्रा को ‘सार्वजनिक धन का दुरुपयोग बताते हुए आरोप लगाया और कहा कि नौकरशाही को लूट में लिप्त होने की खुली छूट दी गई है.

Tatanagar Railway: टाटानगर-अमृतसर एक्सप्रेस का परिचालन रहेगा जारी, दक्षिण पूर्व रेलवे ने रद्द किया आदेश, देखें नया शेड्यूल?

इस यात्रा के लिए 250 करोड़ रुपये का बजटीय आवंटन किया गया है. तेजस्वी ने हाल ही में बिहार विधानसभा उपचुनावों में अपनी पार्टी की हार पर कहा, उपचुनाव कभी भी इस बात का संकेत नहीं होते कि विधानसभा चुनाव में क्या होने वाला है। ऐसा कई बार देखा गया है. यह भी याद रखें कि 2020 में महागठबंधन लगभग बहुमत के करीब पहुंच गया था.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Group में शीर्ष स्तर पर बड़ा बदलाव, टीवी नरेंद्रन बने टाटा इंटरनेशनल के चेयरमैन, नोएल टाटा की जगह संभालेंगे कमान का

November 12, 2026

Tatanagar Railway: टाटानगर-अमृतसर एक्सप्रेस का परिचालन रहेगा जारी, दक्षिण पूर्व रेलवे ने रद्द किया आदेश, देखें नया शेड्यूल?

November 12, 2026

Railways: रेल मंत्रालय की रोक के बावजूद लोको पायलट समेत अन्य कर्मचारी ड्यूटी में बना रहे रील, रेल परिचालन की सुरक्षा पर उठ रहे सवाल?

November 12, 2026
Recent Post

Tata Group में शीर्ष स्तर पर बड़ा बदलाव, टीवी नरेंद्रन बने टाटा इंटरनेशनल के चेयरमैन, नोएल टाटा की जगह संभालेंगे कमान का

November 12, 2026

Tatanagar Railway: टाटानगर-अमृतसर एक्सप्रेस का परिचालन रहेगा जारी, दक्षिण पूर्व रेलवे ने रद्द किया आदेश, देखें नया शेड्यूल?

November 12, 2026

Railways: रेल मंत्रालय की रोक के बावजूद लोको पायलट समेत अन्य कर्मचारी ड्यूटी में बना रहे रील, रेल परिचालन की सुरक्षा पर उठ रहे सवाल?

November 12, 2026

Mutual Funds: इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश अक्टूबर में 14 प्रतिशत घटकर 32,994 करोड़ रुपये पर

November 12, 2026

Railway: लोको पायलट ने ब्रेक लगाए, फिर भी नहीं रुकी कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस, वायरल वीडियो से ब्रेकिंग सिस्टम पर उठ रहे सवाल

November 12, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group