Site icon Lahar Chakra

Tejpratap Yadav: जयचंद जैसे लालची लोग मेरे साथ राजनीति कर रहे हैं, पार्टी-परिवार से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप यादव ने तोड़ी चुप्पी

Patna. बिहार के पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने रविवार को दावा किया कि पार्टी में कुछ लालची लोग उनके खिलाफ राजनीति कर रहे हैं. तेजप्रताप को 25 मई को उनके पिता एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद ने पार्टी से निष्कासित कर दिया था और उनके साथ सभी पारिवारिक संबंध तोड़ दिए थे.

लालू ने कहा था कि तेजप्रताप का कार्य गैरजिम्मेदाराना है और सार्वजनिक आचरण के अनुरूप नहीं है. तेजप्रताप ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘मेरे प्यारे मम्मी पापा…. मेरी सारी दुनिया बस आप दोनों में ही समाई है. भगवान से बढ़कर हैं आप और आपका दिया कोई भी आदेश.

आप हैं तो सबकुछ है मेरे पास. मुझे बस आपका विश्वास और प्यार चाहिए, इससे ज़्यादा कुछ नहीं. उन्होंने लिखा, ‘‘पापा आप नहीं होते तो ना ये पार्टी होती और ना मेरे साथ राजनीति करने वाले कुछ जयचंद जैसे लालची लोग. बस मम्मी पापा आप दोनों हमेशा स्वस्थ और खुश रहें. हालांकि तेजप्रताप ने यह स्पष्ट नहीं किया कि वह किन लोगों की बात कर रहे हैं.

Exit mobile version