Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Terror Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान दो जवान शहीद, दो घायल
    Breaking News

    Terror Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान दो जवान शहीद, दो घायल

    News DeskBy News DeskAugust 9, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Srinagar. जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों के साथ रातभर हुई मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद हो गए और दो घायल हो गए. यह मुठभेड़ शनिवार को नौवें दिन भी जारी है और घाटी में सबसे लंबे आतंकवाद रोधी अभियानों में से एक है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि अभियान अब भी जारी है. दक्षिण कश्मीर जिले के अखल में एक जंगल में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद एक अगस्त को सुरक्षाबलों ने घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया था. मुठभेड़ में अब तक दो आतंकवादी मारे जा चुके हैं. मारे गए आतंकवादियों की पहचान और उनके समूह का अभी तक पता नहीं चल पाया है.

    चिनार कोर ने शनिवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘चिनार कोर देश की सेवा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूतों, लांस नायक प्रीतपाल सिंह और सिपाही हरमिंदर सिंह को श्रद्धांजलि आपर्ति करती है. उनका साहस और समर्पण हमें सदैव प्रेरित करता रहेगा. सेना ने कहा कि वह शोकसंतप्त परिवारों के साथ एकजुटता से खड़ी है. इसने कहा, ‘अभियान जारी है. अधिकारियों ने बताया कि रातभर हुई गोलीबारी में दो अन्य जवान घायल हो गए, जिससे घायल सुरक्षाबलों के जवानों की संख्या नौ हो गई.

    Jharkhand: दिल्ली में दो दिवसीय वैश्विक परामर्श की सीएम हेमंत सोरेन अध्यक्षता करेंगे, कई बड़ी कंपनियों के साथ होगी चर्चा, MOU पर हस्ताक्षर की संभावना

    उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस प्रमुख नलिन प्रभात और सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा सहित वरिष्ठ पुलिस और सैन्य अधिकारी चौबीसों घंटे अभियान पर कड़ी नजर रख रहे हैं. अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने दुर्गम वन क्षेत्र में आतंकवादियों का पता लगाने के लिए ड्रोन और हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल किया है तथा पैरा कमांडो भी छिपे हुए आतंकवादियों को मार गिराने में सुरक्षाबलों की मदद कर रहे हैं.

    Jharkhand Congress: एसआईआर प्रक्रिया के दौरान कोई भी पात्र मतदाता छूटना नहीं चाहिए, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बोले के राजू

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jammu and Kashmir Terror Encounter: Two soldiers martyred Terror Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान दो जवान शहीद two injured during an encounter with terrorists in Kulgam दो घायल
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: दिल्ली में दो दिवसीय वैश्विक परामर्श की सीएम हेमंत सोरेन अध्यक्षता करेंगे, कई बड़ी कंपनियों के साथ होगी चर्चा, MOU पर हस्ताक्षर की संभावना

    July 6, 2026

    Jharkhand Congress: एसआईआर प्रक्रिया के दौरान कोई भी पात्र मतदाता छूटना नहीं चाहिए, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बोले के राजू

    July 6, 2026

    Jamahedpur: नीरज सिंह पहले कोलकाता, फिर हवाई मार्ग से दिल्ली होते राजस्थान पहुंचे, खाटू श्याम मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे, तभी पुलिस ने पकड़ा, मुख्य आरोपी फरार, कई राज्यों में छापेमारी

    July 6, 2026
    Recent Post

    Jharkhand Industrial Policy: औद्योगिक विकास को नई दिशा देने के लिए झारखंड औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति 2026 का ड्राफ्ट जारी

    July 6, 2026

    Share Bazar: शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार चढ़ा, जानें कंपनियों के शेयर का हाल

    July 6, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group