Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Jharkhand Crime: पांच जिलों का आतंक आलोक उर्फ राहुल रामगढ़ में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया, जेएमएम कार्यकर्ता की हत्या में था शामिल
    Crime

    Jharkhand Crime: पांच जिलों का आतंक आलोक उर्फ राहुल रामगढ़ में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया, जेएमएम कार्यकर्ता की हत्या में था शामिल

    News DeskBy News DeskJanuary 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ramgarh/Hazaribagh. झारखंड के हजारीबाग में दो दिन पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के एक कार्यकर्ता की हत्या में कथित रूप से शामिल 26 वर्षीय एक व्यक्ति रामगढ़ जिले में पुलिस के साथ शनिवार को हुई मुठभेड़ में मारा गया. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी.

    अधिकारी ने बताया कि कुजू चौकी पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत मुरपा गांव में यह मुठभेड़ हुई. रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया, ‘‘कुख्यात अपराधी राहुल तुरी उर्फ आलोक रामगढ़ और हजारीबाग पुलिस बलों की संयुक्त टीम के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया.’’ अधिकारी ने बताया कि राहुल से आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया था लेकिन उसने गोलियां चला दीं, जिसके बाद पुलिसकर्मियों की जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया. हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि तुरी झामुमो नेता संतोष सिंह की आठ जनवरी को हुई हत्या में कथित रूप से शामिल था.

    पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की जांच के लिए बड़कागांव अनुमंडल पुलिस अधिकारी पवन कुमार की अध्यक्षता में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया गया है. पुलिस ने तुरी के एक साथी को भी गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है.

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर बनी थी एसआइटी

    आठ जनवरी को उरीमारी के पारगढ़ा बड़कीटांड़ में झामुमो नेता व सीसीएलकर्मी संतोष सिंह की हत्या अपराधियों ने कर दी थी. आलोक ने ही हत्या की जिम्मेवारी ली थी. हजारीबाग पुलिस ने अपराधियाें की गिरफ्तारी के लिए बड़कागांव एसडीपीओ पवन कुमार के नेतृत्व में एसआइटी टीम का गठन किया था. टीम में चरही थाना प्रभारी, उरीमारी ओपी प्रभारी, बड़कागांव प्रभारी शामिल थे.

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand Crime: Terror of five districts Alok alias Rahul killed in an encounter with police in Ramgarh was involved in the murder of JMM worker
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group