चाईबासा. पश्चिमी सिंहभूम जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त श्री चंदन कुमार के निर्देशन में जिला समाहरणालय परिसर के दीवारों का सुन्दरीकरण कार्य किया जा रहा है. इसके तहत परिसर के भीतरी दीवारों पर जिले के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत आधारित कलाकृतियों को उकेरा जाना है, साथ ही जिले में अवस्थित सभी 18 प्रखंडों का रूट मैप, स्थानीय कलाकृति, नृत्य या वाद्ययंत्र के चित्रों को भी अंकित किया जाएगा.

उक्त के संदर्भ में जिला प्रशासन जिले के स्थानीय नागरिकों से अपेक्षित सहयोग का आह्वान करता है. आप सभी इस जिला तहत ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों से संबंधित उच्च कोटि के फोटोग्राफ्स सुझाव के तौर पर जिला प्रशासन के संग साझा कर सकते हैं. आप अपने सुझाव, हमें prdchaibasa@gmail.com मेल पर भेज सकते हैं.