Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Tata Group से नए निवेश पर बातचीत कर रही है बंगाल सरकार, सिंगूर परियोजना से हटने के मामले में Tata Motors को 765.78 करोड़ रुपये भुगतान पर मंत्री ने ये दिया जवाब
    Breaking News

    Tata Group से नए निवेश पर बातचीत कर रही है बंगाल सरकार, सिंगूर परियोजना से हटने के मामले में Tata Motors को 765.78 करोड़ रुपये भुगतान पर मंत्री ने ये दिया जवाब

    News DeskBy News DeskAugust 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Kolkata. पश्चिम बंगाल के उद्योग मंत्री तापस रॉय ने कहा कि सरकार राज्य में नए निवेश लाने के लिए टाटा समूह के साथ बातचीत कर रही है। टाटा मोटर्स ने अक्टूबर, 2008 में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के नेतृत्व में भूमि अधिग्रहण के खिलाफ चले लंबे आंदोलन के बाद सिंगूर से अपनी नैनो कार परियोजना वापस लेकर उसे गुजरात के साणंद स्थानांतरित कर दिया था। रॉय ने कहा, हम टाटा समूह के संपर्क में हैं। उन्हें राज्य में निवेश के लिए लाने को लेकर बातचीत जारी है। उन्होंने कहा कि टाटा समूह की पश्चिम बंगाल में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सेवाओं, धातु, आतिथ्य और खुदरा सहित कई क्षेत्रों में मौजूदगी है।

    रॉय ने कहा, टाटा समूह का कारोबार केवल वाहन क्षेत्र तक सीमित नहीं है। यह देखा जा रहा है कि वह अपने मौजूदा कारोबार का विस्तार करना चाहता है या नई इकाइयां स्थापित करना चाहता है।सिंगूर परियोजना छोड़ने के बाद पश्चिम बंगाल औद्योगिक विकास निगम (डब्ल्यूबीआईडीसी) द्वारा टाटा मोटर्स को मध्यस्थता न्यायाधिकरण के फैसले के तहत ब्याज सहित भुगतान किए जाने के बारे में पूछे जाने पर रॉय ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

    Jharkhand: Steel plant की भट्ठी में ब्लास्ट, नौ लोग झुलसे, दो की स्थिति गंभीर, जांच के आदेश

    उन्होंने कहा, राज्य सरकार को ऐसे मामलों पर विचार करना होगा। मध्यस्थता न्यायाधिकरण ने 30 अक्टूबर, 2023 को सिंगूर परियोजना से हटने के मामले में राज्य सरकार को आदेश दिया था कि वह टाटा मोटर्स को 765.78 करोड़ रुपये के साथ उस पर 11 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दे। रॉय ने दावा किया कि पिछली तृणमूल कांग्रेस सरकार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के लिए यह देनदारी छोड़ गई है। यह पूछे जाने पर कि राज्य सरकार इस राशि का भुगतान कैसे करेगी, उन्होंने कहा, ”मैं इस पर टिप्पणी नहीं करूंगा। अभी इस बारे में कुछ कहने का समय भी नहीं है।

    Student Protest: 98 प्रतिशत मांगें मानने का सरकार का दावा झूठ, सिर्फ तीन परीक्षाएं रद्द हुईं, बोले छात्र नेता

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Tata Group से नए निवेश पर बातचीत कर रही है बंगाल सरकार सिंगूर परियोजना से हटने के मामले में Tata Motors को 765.78 करोड़ रुपये भुगतान पर मंत्री ने ये दिया जवाब
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: Steel plant की भट्ठी में ब्लास्ट, नौ लोग झुलसे, दो की स्थिति गंभीर, जांच के आदेश

    August 10, 2026

    Student Protest: 98 प्रतिशत मांगें मानने का सरकार का दावा झूठ, सिर्फ तीन परीक्षाएं रद्द हुईं, बोले छात्र नेता

    August 10, 2026

    Jharkhand: झपटमारी और लूटपाट की घटनाओं में शामिल अंतर-राज्यीय गिरोह के 11 सदस्य गिरफ्तार, सोना, 1.5 किलोग्राम चांदी, 1.70 लाख रुपये नकद

    August 10, 2026
    Recent Post

    Tata Group से नए निवेश पर बातचीत कर रही है बंगाल सरकार, सिंगूर परियोजना से हटने के मामले में Tata Motors को 765.78 करोड़ रुपये भुगतान पर मंत्री ने ये दिया जवाब

    August 10, 2026

    Jharkhand: Steel plant की भट्ठी में ब्लास्ट, नौ लोग झुलसे, दो की स्थिति गंभीर, जांच के आदेश

    August 10, 2026

    Student Protest: 98 प्रतिशत मांगें मानने का सरकार का दावा झूठ, सिर्फ तीन परीक्षाएं रद्द हुईं, बोले छात्र नेता

    August 10, 2026

    Jharkhand: झपटमारी और लूटपाट की घटनाओं में शामिल अंतर-राज्यीय गिरोह के 11 सदस्य गिरफ्तार, सोना, 1.5 किलोग्राम चांदी, 1.70 लाख रुपये नकद

    August 10, 2026

    Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के अलग-अलग गांवों से लापता दो नाबालिग लड़कियां और एक युवती बरामद

    August 10, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group