Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Lady Of Justice New Idol:अब कानून अंधा नहीं! न्याय की देवी की आंखों से हटी पट्टी, हाथ में तलवार की जगह संविधान, CJI चंद्रचूड़ के ऑर्डर पर हुआ बदलाव
    Breaking News

    Lady Of Justice New Idol:अब कानून अंधा नहीं! न्याय की देवी की आंखों से हटी पट्टी, हाथ में तलवार की जगह संविधान, CJI चंद्रचूड़ के ऑर्डर पर हुआ बदलाव

    News DeskBy News DeskOctober 17, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. आप सबने कई बार सुना होगा कि कानून अंधा होता है. फिल्मों में भी यह दिखाया जाता रहा है कि न्याय की मूर्ति की आंखों पर पट्टी बंधी होती है. उसके एक हाथ में तलवार और दूसरे में तराजू होता है. हालांकि अब यह मूर्ति बदल गई है. न्याय की देवी की इस नई प्रतिमा से अब पट्टी हट गई है और उनके एक हाथ में तलवार की जगह संविधान ने ले ली है. इससे यह संदेश जाता है कि देश में कानून अंधा नहीं है और न ही ये सजा का प्रतीक है.
    चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के आदेश पर इस नई प्रतिमा को लगाया गया है. इसे औपनिवेशिक विरासत को पीछे छोड़ने की कोशिश के तौर पर भी देखा जा रहा है. ठीक वैसे ही जैसे भारतीय दंड संहिता जैसे औपनिवेशिक कानूनों की जगह भारतीय न्याय संहिता लाकर किया गया है.

    जजों की लाइब्रेरी में लगी न्याय की देवी की नई प्रतिमा
    दरअसल पहले आंखों पर बंधी पट्टी कानून के सामने समानता दिखाती थी, यानी अदालतें अपने सामने आने वालों के धन, ताकत या हैसियत को नहीं देखती. वहीं, तलवार अधिकार और अन्याय को दंडित करने की शक्ति का प्रतीक थी. हालांकि अब सुप्रीम कोर्ट जजों की लाइब्रेरी में लगी न्याय की देवी की नई प्रतिमा में आंखें खुली हुई हैं और बाएं हाथ में संविधान है. वहीं दाहिने हाथ में न्याय का तराजू पहले की तरह ही रखा गया है, क्योंकि यह समाज में संतुलन और इस विचार को दर्शाता है कि किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले अदालतें दोनों पक्षों के तथ्यों और तर्कों को तौलती हैं.

    Asansol Bokaro MEMU :अश्विनी वैष्णव ने आसनसोल–बोकारो मेमू ‘लाइफलाइन’ को दिखाई हरी झंडी

    Jamshedpur News :बिष्टुपुर में जदयू की बैठक में सरयू राय ने कहा बेहतर मानगो बनाने के लिए लड़ा जाए निगम चुनाव
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    changes were made on the orders of CJI Chandrachud. The blindfold removed from the eyes of the goddess of justice the Constitution replaced the sword in her hand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Asansol Bokaro MEMU :अश्विनी वैष्णव ने आसनसोल–बोकारो मेमू ‘लाइफलाइन’ को दिखाई हरी झंडी

    February 8, 2026

    Jamshedpur News :बिष्टुपुर में जदयू की बैठक में सरयू राय ने कहा बेहतर मानगो बनाने के लिए लड़ा जाए निगम चुनाव

    February 8, 2026

    Jamshedpur News :शहर का सितारा मायानगरी के आसमान में चमका, परसुडीह के विश्वदीप ‘ज़ीस्त’ ने ऑस्कर विजेता संगीतकार ए आर रहमान जी के लिए चर्चित साइलेंट फिल्म “गांधी टॉक्स” में लिखा गीत

    February 8, 2026
    Recent Post

    Asansol Bokaro MEMU :अश्विनी वैष्णव ने आसनसोल–बोकारो मेमू ‘लाइफलाइन’ को दिखाई हरी झंडी

    February 8, 2026

    Jamshedpur News :बिष्टुपुर में जदयू की बैठक में सरयू राय ने कहा बेहतर मानगो बनाने के लिए लड़ा जाए निगम चुनाव

    February 8, 2026

    Jamshedpur News :शहर का सितारा मायानगरी के आसमान में चमका, परसुडीह के विश्वदीप ‘ज़ीस्त’ ने ऑस्कर विजेता संगीतकार ए आर रहमान जी के लिए चर्चित साइलेंट फिल्म “गांधी टॉक्स” में लिखा गीत

    February 8, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :छाया नगर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, विधायक पूर्णिमा साहू मौके पर पहुंचीं, दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

    February 8, 2026

    Jamshedpur News :धुसा–युगल ने अंग्रेजों के खिलाफ दिखाई थी अदम्य वीरता : संजीव सरदार

    February 8, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group