Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»टाटानगर स्टेशन पर वाहन पार्किंग शुल्क में भारी बढ़ोतरी पर चेंबर ने जताया विरोध, आम लोगों के लिए बताया अव्यवहारिक
    Breaking News

    टाटानगर स्टेशन पर वाहन पार्किंग शुल्क में भारी बढ़ोतरी पर चेंबर ने जताया विरोध, आम लोगों के लिए बताया अव्यवहारिक

    News DeskBy News DeskJuly 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर –

    टाटानगर रेलवे स्टेशन की वाहन पार्किंग दरों में हाल में हुई अप्रत्याशित वृद्धि को लेकर सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने गहरी आपत्ति जताई है। चेंबर के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने इस बढ़ोतरी को आम नागरिकों के हित में “अव्यवहारिक और अन्यायपूर्ण” करार दिया है।

    READ MORE :Jamshedpur News : सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर JNAC की सख्ती, गोलमुरी-साकची में छापेमारी

    चेंबर ने इस विषय को लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा को एक पत्र भेजा है और इसकी प्रतिलिपि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार और चक्रधरपुर के प्रमंडलीय रेल प्रबंधक को भी भेजी गई है। पत्र में आग्रह किया गया है कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पार्किंग शुल्क की समीक्षा की जाए और वर्तमान विसंगतियों को शीघ्र दूर किया जाए।

    Kasyno online Vulkan Vegas – Metody płatności

    मानद महासचिव मानव केडिया ने बताया कि चेंबर के कई सदस्य स्वयं इस बढ़ी हुई पार्किंग दर के शिकार हो चुके हैं। रसीद पर जहां अधिकतम शुल्क ₹48 छह घंटे के लिए दिखाया गया है, वहीं वास्तविकता में पार्किंग कर्मी ₹100 से लेकर ₹500 तक की वसूली कर रहे हैं – वो भी केवल कुछ मिनट या आधे घंटे की पार्किंग के लिए।

    READ MORE :जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के आवास पर रुद्राभिषेक संपन्न,70,000 से अधिक श्रदधालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

    विजय आनंद मूनका ने कहा, “रेलवे स्टेशन पर पार्किंग पहले से ही अव्यवस्थित है। अब इस शुल्क वृद्धि ने स्थिति और गंभीर कर दी है। यह प्रतीत होता है कि रेलवे का उद्देश्य सेवा देना नहीं, बल्कि केवल लाभ कमाना है।”

    Fraga Kazino mobil versiya – telefondan onlayn kazino oynamaq

    चेंबर पदाधिकारियों – अनिल मोदी, राजीव अग्रवाल, अभिषेक गोल्डी, भरत मकानी, अंशुल रिंगसिया, सुरेश शर्मा लिपु, विनोद शर्मा और कोषाध्यक्ष सीए अनिल रिंगसिया ने भी इस विषय पर गंभीर चिंता जताई है और उचित कार्रवाई की मांग की है।

    READ MORE :BOI RSETI जमशेदपुर को चाहिए अनुभवी राजमिस्त्री प्रशिक्षक, पांच साल का अनुभव अनिवार्य

    उन्होंने कहा कि अगर रेलवे समय रहते कदम नहीं उठाता, तो आम यात्रियों का भरोसा और सहयोग दोनों कम होंगे। उन्होंने अनुरोध किया कि पूर्ववर्ती शुल्क प्रणाली को बहाल किया जाए और पार्किंग व्यवस्था का पारदर्शी प्रबंधन हो।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    JAMSHEDPUR station parking news Railway Parking Rates India Singhbhum Chamber protest Tatanagar parking charges hike unjustified parking fees railway Vijayanand Moonka news टाटा रेलवे स्टेशन शुल्क बढ़ोतरी टाटानगर स्टेशन टाटानगर स्टेशन पार्किंग विवाद दक्षिण-पूर्व रेलवे शिकायत पार्किंग रसीद घोटाला टाटानगर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Kasyno online Vulkan Vegas – Metody płatności

    September 23, 2026

    Fraga Kazino mobil versiya – telefondan onlayn kazino oynamaq

    September 23, 2026

    Nejlepší zahraniční online casino – porovnání bonusů a herní nabídky

    September 23, 2026
    Recent Post

    Kasyno online Vulkan Vegas – Metody płatności

    September 23, 2026

    Fraga Kazino mobil versiya – telefondan onlayn kazino oynamaq

    September 23, 2026

    Nejlepší zahraniční online casino – porovnání bonusů a herní nabídky

    September 23, 2026

    Vavada online casino w Polsce – metody płatności

    September 23, 2026

    Olymp Casino BD Login

    September 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group