Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»National»देश में 2030 तक करीब एक लाख Company Secretary की होगी जरूरत, ICSE का दावा
National

देश में 2030 तक करीब एक लाख Company Secretary की होगी जरूरत, ICSE का दावा

News DeskBy News DeskAugust 18, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. तेज आर्थिक वृद्धि और कंपनी संचालन पर बढ़ते जोर के बीच भारत को 2030 तक लगभग एक लाख कंपनी सचिवों की आवश्यकता होगी। कंपनी सचिवों का शीर्ष निकाय आईसीएसआई ने यह कहा है. वर्तमान में, 73,000 से अधिक कंपनी सचिव हैं और इनमें से लगभग 12,000 कंपनी सचिव कार्यरत हैं.

कंपनी सचिव कंपनियों में विभिन्न सांविधिक जरूरतों का अनुपालन सुनिश्चित कर कॉरपोरेट संचालन ढांचे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (आईसीएसआई) के अध्यक्ष बी नरसिम्हन ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को देखने के नजरिये में महत्वपूर्ण बदलाव आया है और कंपनी सचिव भारत को दुनिया के सबसे पसंदीदा निवेश स्थलों में से एक बनाने में एक महत्वपूर्ण कड़ी बन गये हैं.

Tata Sons के शेयर बाजार में सूचीबद्धता पर Noyel Tata ने जतायी आशंका, बोले-कामकाज का तरीका बदल जाएगा, बातचीत करेगा Tata Trust

उन्होंने कहा कि भारत को 2030 तक लगभग एक लाख कंपनी सचिवों की आवश्यकता होगी. आईसीएसआई हर साल औसतन 2,500 से अधिक लोगों को सदस्यता देता है. विभिन्न अनुमानों के अनुसार भारत के 2030 तक 7,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की उम्मीद है. वित्त मंत्रालय की इस साल जनवरी में जारी रिपोर्ट में कहा गया था, ‘‘वित्तीय क्षेत्र और हाल के तथा भविष्य के संरचनात्मक सुधारों के दम पर आने वाले वर्षों में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर सात प्रतिशत से ऊपर रहेगी। मुद्रास्फीति रुख और विनिमय दर के आधार पर, भारत अगले छह से सात साल में (2030 तक) 7,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बन सकता है.

Jamshedpur: स्वर्णरेखा घाट पर बढ़ा नदी का जलस्तर, डूब गए छठ पूजा के लिए तैयार कई घाट

संस्थान ने पेशे में अधिक युवा प्रतिभाओं को आकर्षित करने के लिए कंपनी सचिव कार्यकारी कार्यक्रम में स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों का सीधा पंजीकरण भी शुरू किया है. आईसीएसआई ने अन्य उपायों के अलावा कॉरपोरेट निदेशक मंडल में अपनाई जाने वाली सचिव स्तर की गतिविधियों में एकरूपता लाने के लिए मानक पेश किये हैं.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Railway: जनकपुर धाम और अयोध्या के बीच साप्ताहिक रेल सेवा को रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

November 14, 2026

Microsoft की सभी सेवाएं बहाल, कंपनी ने वैश्विक स्तर पर बाधा के लिए मांगी माफी

November 14, 2026

Railways: रेल मंत्रालय की रोक के बावजूद लोको पायलट समेत अन्य कर्मचारी ड्यूटी में बना रहे रील, रेल परिचालन की सुरक्षा पर उठ रहे सवाल?

November 12, 2026
Recent Post

Tata Sons के शेयर बाजार में सूचीबद्धता पर Noyel Tata ने जतायी आशंका, बोले-कामकाज का तरीका बदल जाएगा, बातचीत करेगा Tata Trust

November 14, 2026

Jamshedpur: स्वर्णरेखा घाट पर बढ़ा नदी का जलस्तर, डूब गए छठ पूजा के लिए तैयार कई घाट

November 14, 2026

Jamshedpur: छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो के डिमना बस्ती में बंद घर का ताला तोड़कर गहने और नकद चोरी

November 14, 2026

Chaibasa SIR: पश्चिमी सिंहभूम जिला ‘मैपिंग नहीं होने’ और ‘तार्किक विसंगति’ से जुड़े मामलों के निपटारे में सबसे आगे रहा

November 14, 2026

Jharkhand BJP: होटवार जेल में कैदी के साथ ‘कुकर्म’ मामले में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने की CBI जांच की मांग

November 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group