Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Crime»बड़े बांग्लादेश का सपना, पश्चिम बंगाल में ‘हिजबुत तहरीर’ के आतंकियों की सक्रियता ने बढ़ाई चिंता
Crime

बड़े बांग्लादेश का सपना, पश्चिम बंगाल में ‘हिजबुत तहरीर’ के आतंकियों की सक्रियता ने बढ़ाई चिंता

News DeskBy News DeskDecember 11, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

कोलकाता. पश्चिम बंगाल में आतंकी संगठन ‘हिजबुत तहरीर’ की गतिविधियों ने चिंता बढ़ा दी है. केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले मई महीने में इस संगठन के दो सदस्य बांग्लादेश से भारत आए और राज्य में अपना नेटवर्क तैयार करने के लिए गतिविधियां शुरू कीं. उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में स्लीपर सेल बनाने की भी कोशिश की.खुफिया सूत्रों के अनुसार, ये दोनों आतंकी पासपोर्ट के जरिए भारत में दाखिल हुए और खुद को छात्र बताकर अपनी साजिश को अंजाम देने का प्रयास किया. इनकी पहचान अमीर सब्बीर और रिजवान मारूफ के रूप में हुई है, जो बांग्लादेश के राजशाही जिले के निवासी हैं.

23 मई को मालदा के मोहदिपुर सीमा से भारत में प्रवेश करने के बाद ये दोनों मालदा के बैष्णवनगर इलाके के एक युवक के संपर्क में आए.खुफिया विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को “हिन्दुस्थान समाचार” को बताया कि टूरिस्ट वीजा पर आए इन दोनों ने बैष्णवनगर में उस युवक के घर में ठहरकर आसपास के इलाकों में बैठकें कीं. मालदा से आगे बढ़कर ये दोनों मुर्शिदाबाद के धुलियान इलाके में पहुंचे, जहां उन्होंने गांव के युवाओं से मुलाकात की. इन मुलाकातों के दौरान उन्होंने धार्मिक चर्चा शुरू की और धीरे-धीरे ‘बड़े बांग्लादेश’ की विचारधारा को बढ़ावा देने की कोशिश की.खुफिया एजेंसियों के अनुसार, बैष्णवनगर का युवक पहले ‘सिमी’ संगठन से जुड़ा हुआ था.

Rail Board ने Station Master के पद पर सीधी भर्ती की न्यूनतम आयु 18 से बढ़ाकर 20 वर्ष की

उसका परिवार भी इन गतिविधियों में शामिल हो सकता है. अमीर सब्बीर को ‘हिजबुत तहरीर’ का नेता और संगठक माना जा रहा है. वहीं, रिजवान मारूफ राजशाही विश्वविद्यालय का छात्र है और संगठन का सक्रिय सदस्य है.रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि ‘हिजबुत तहरीर’ भारत में इंजीनियरिंग और शिक्षित युवाओं को निशाना बनाकर उन्हें कट्टरपंथी बनाने की कोशिश कर रहा है. इसके पहले, इस संगठन के सदस्य भोपाल सहित अन्य जगहों से गिरफ्तार किए जा चुके हैं.खुफिया एजेंसियों ने राज्य में और भी आतंकी घुसपैठ की आशंका जताई है और उनकी तलाश जारी है. एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि इनकी भारत में और किन-किन आतंकियों से संपर्क है. राज्य सरकार और सुरक्षा एजेंसियों के लिए यह गंभीर चुनौती है कि सीमावर्ती इलाकों में आतंकियों की घुसपैठ और नेटवर्क तैयार करने की कोशिशों पर कैसे लगाम लगाई जाए.

Monsoon Rain: मानसून पूरे देश से लौटा, इस साल औसत से 12.6 प्रतिशत कम 759.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Rail Board ने Station Master के पद पर सीधी भर्ती की न्यूनतम आयु 18 से बढ़ाकर 20 वर्ष की

October 17, 2026

Monsoon Rain: मानसून पूरे देश से लौटा, इस साल औसत से 12.6 प्रतिशत कम 759.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज

October 17, 2026

New Sports Car: मस्क की टेस्ला ने पेश की हवा में उछलने, पलटी मारने वाली नई स्पोर्ट्स कार ‘रोडस्टर’, उत्पादन 2028 से पहले शुरू होने की उम्मीद

October 17, 2026
Recent Post

Rail Board ने Station Master के पद पर सीधी भर्ती की न्यूनतम आयु 18 से बढ़ाकर 20 वर्ष की

October 17, 2026

Monsoon Rain: मानसून पूरे देश से लौटा, इस साल औसत से 12.6 प्रतिशत कम 759.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज

October 17, 2026

New Sports Car: मस्क की टेस्ला ने पेश की हवा में उछलने, पलटी मारने वाली नई स्पोर्ट्स कार ‘रोडस्टर’, उत्पादन 2028 से पहले शुरू होने की उम्मीद

October 17, 2026

Jharkhand SIR: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत दावा एवं आपत्ति की प्रक्रिया जारी, 31 अक्तूबर तक अंतिम मौका

October 17, 2026

Jharkhand: सहायक जेलर के 84 पदों के लिए 56,304 दावेदार, 28 अक्टूबर से फिजिकल टेस्ट, 13 नवंबर तक पूरी होगी प्रक्रिया

October 17, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group