Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Jamshedpur Crime: उलीडीह के शंकोसाईं में गांव गया था परिवार, घर से तीन लाख के गहनों की चोरी, चोरों ने पड़ोसियों का दरवाजा बाहर से कर दिया था बंद
    Crime

    Jamshedpur Crime: उलीडीह के शंकोसाईं में गांव गया था परिवार, घर से तीन लाख के गहनों की चोरी, चोरों ने पड़ोसियों का दरवाजा बाहर से कर दिया था बंद

    News DeskBy News DeskNovember 13, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. उलीडीह थाना अंतर्गत शंकोसाईं श्यामनगर निवासी अनिल कुमार गुप्ता के घर में सोमवार की रात दरवाजा तोड़कर करीब तीन लाख के गहने व रुपये की चोरी हो गयी. अनिल ने सोमवार रात ही परिवार के साथ गांव गये हैं. चोरों ने अनिल कुमार गुप्ता के पड़ोसियों के दरवाजे की कुंडी को बाहर से बंद कर दिया था, ताकि आस पास के लोग चोरी के दौरान घर से बाहर नहीं निकल सके. मंगलवार की सुबह आस पास के लोग जब जगे तो दरवाजा बाहर से बंद पाया. किसी तरह राहगीर के जरिये दरवाजा खोलवाया तब पता चला की अनिल कुमार गुप्ता के घर का गेट खुला और कमरे में सामान बिखरा पड़ा है. चोरों ने अनिल कुमार गुप्ता का दरवाजा तोड़ दिया था.

    कमरे में रखे ट्रंक (बड़ा बक्शा) का ताला तोड़कर गहना निकाल लिया. जिसके बाद परिजनों व पड़ोसियों ने फोन पर अनिल कुमार गुप्ता को चोरी की जानकारी दी. बक्से में उनके सोने के चेन, कान की बाली, अंगूठी, सोने का झुमका और चांदी के पांच सिक्के थे. चोरी हुए गहनों की कीमत करीब तीन लाख रुपये थी. जानकारी मिलने पर पश्चिम विधानसभा चुनाव के निर्दलीय प्रत्याशी विकास सिंह पहुंचे. उन्होंने उलीडीह पुलिस को चोरी की जानकारी दी. वही, जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार करने की बात कही. विकास सिंह ने कहा मानगो व उलीडीह क्षेत्र में अपराध बेकाबू हो गया है .क्षेत्र में कई चोरी की घटना घट रही है.

    Jharkhand Transfer/ Posting : हेमंत सरकार ने IAS अधिकारियों का किया तबादला, जमशेदपुर DC बने राजीव रंजन, चाईबासा उपायुक्त भी बदले?

    Jamahedpur: जमशेदपुर की यातायात व्यवस्था में बदलाव, 19 अप्रैल को भारी वाहनों की NO ENTRY, ये है वजह?
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur crime jewelry worth three lakhs stolen from the house The family had gone to the village in Shankosai of Ulidhi the thieves had locked
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand Transfer/ Posting : हेमंत सरकार ने IAS अधिकारियों का किया तबादला, जमशेदपुर DC बने राजीव रंजन, चाईबासा उपायुक्त भी बदले?

    April 18, 2026

    Jamahedpur: जमशेदपुर की यातायात व्यवस्था में बदलाव, 19 अप्रैल को भारी वाहनों की NO ENTRY, ये है वजह?

    April 18, 2026

    Jamshedpur : उपायुक्त ने जमशेदपुर कोषागार का किया निरीक्षण, यांत्रिकी विभागों को पिछले 5 वर्षों के आवंटन-निकासी की जांच निर्देश

    April 18, 2026
    Recent Post

    Jharkhand Transfer/ Posting : हेमंत सरकार ने IAS अधिकारियों का किया तबादला, जमशेदपुर DC बने राजीव रंजन, चाईबासा उपायुक्त भी बदले?

    April 18, 2026

    Jamahedpur: जमशेदपुर की यातायात व्यवस्था में बदलाव, 19 अप्रैल को भारी वाहनों की NO ENTRY, ये है वजह?

    April 18, 2026

    Jamshedpur : उपायुक्त ने जमशेदपुर कोषागार का किया निरीक्षण, यांत्रिकी विभागों को पिछले 5 वर्षों के आवंटन-निकासी की जांच निर्देश

    April 18, 2026

    Hariwansh: राज्यसभा उपसभापति हरिवंश का निर्विरोध निर्वाचन, तीसरी बार चुने गये, पीएम मोदी, खरगे ने दी बधाई

    April 17, 2026

    Road Accident : बाइक और एसयूवी के बीच भीषण टक्कर, तीन लोगों की मौत, दोनों वाहन जब्त

    April 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group